Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिव्‍य मराठी का नासिक से प्रकाशन प्रारम्‍भ

दैनिक भास्कर समूह के मराठी संस्करण ‘दिव्य मराठी’  का शनिवार को नासिक से प्रकाशन प्रारंभ हो गया। यह समूह का 62वां संस्करण है। इसके पहले 29 मई को औरंगाबाद से प्रकाशन शुरू होने के पहले दिन से ही ‘दिव्य मराठी’  नंबर वन अखबार है। नासिक के कालिदास नाट्यमंदिर में हुए समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद समीर भुजबल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर ने दिव्य मराठी के विशेष संस्करण की प्रति का विमोचन किया।

दैनिक भास्कर समूह के मराठी संस्करण ‘दिव्य मराठी’  का शनिवार को नासिक से प्रकाशन प्रारंभ हो गया। यह समूह का 62वां संस्करण है। इसके पहले 29 मई को औरंगाबाद से प्रकाशन शुरू होने के पहले दिन से ही ‘दिव्य मराठी’  नंबर वन अखबार है। नासिक के कालिदास नाट्यमंदिर में हुए समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद समीर भुजबल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर ने दिव्य मराठी के विशेष संस्करण की प्रति का विमोचन किया।

इस मौके पर दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर मनमोहन अग्रवाल, दिव्य मराठी के मुख्य संपादक कुमार केतकर व महाराष्ट्र के संपादक अभिलाष खांडेकर मौजूद थे। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को पूरी तरह मिटाना चाहे संभव न हो लेकिन उस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा, ‘आज के जमाने में लोकमान्य तिलक जैसी निर्भीक पत्रकारिता संभव नहीं है, लेकिन यदि दिव्य मराठी ऐसी पत्रकारिता करने वाला है तो उसे मेरी शुभकामनाएं।’

दैनिक भास्कर समूह के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल ने छोटे शहरों का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि अब ये शहर ही विकास के वाहक बनेंगे। ‘दिव्य मराठी’  के मुख्य संपादक कुमार केतकर ने अखबारों का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की मौजूदगी में भी लोगों के लिए अखबारों का आकर्षण बना हुआ है। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. BIJAY SINGH

    July 3, 2011 at 6:41 am

    Raj thakre ji aaj ke jamane me Mahatma Gandhi aur Lokmanya tilak ya Bhagat singh,Rjaguru,Sukhdeo,Chandrasekhar azad ,Subhas chandra bose , jaise neta bhi nahi hain,jara unke jaisi netagiri karen to janta dhanya ho jayegi.
    Akhbar wastav me aab puri tarah se vyapar hai,khaskar multieditions newspaper group.
    any way congratulations to Ramesh chandra agarwal ji for launching new marathi edition of db corp group.

  2. somesh

    July 3, 2011 at 12:49 pm

    rmesh chandra jee ne do mahine me do edition lanch kiye.dusri or unhi ke bhai manmohan jee hai jinke sampadk hindi bhaskar lanch hone ke pahle hi chhod kar chale jate hai.dono bhaiyo me yahi frk hai. [i][/i]

  3. ravish

    July 5, 2011 at 8:50 am

    2147483647

  4. ravish

    July 5, 2011 at 8:51 am

    plz call me

    09713411453

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...