: जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ में एनई बने : नई दुनिया, दिल्ली को एक बड़ा झटका लगा है. ज्वाइंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत आदर्श प्रकाश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी की शुरुआत लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहे जनसंदेश टाइम्स के साथ कर चुके हैं. उन्होंने न्यूज एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. आदर्श नई दुनिया की दिल्ली में लांचिंग से जुड़े हुए थे.
उसके पहले वे नोएडा में दैनिक जागरण के सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत थे. विनम्र, ईमानदार और सुलझे हुए पत्रकार के रूप में विख्यात आदर्श लखनऊ में कई अखबारों में काम कर चुके हैं. वरिष्ठ पत्रकार आदर्श ने अपना करियर वर्ष 1984 में लखनऊ में नवभारत टाइम्स से शुरू किया पर इस अखबार लखनऊ संस्करण बंद होने के बाद वे कई जगहों पर काम करते और छोड़ते रहे. उन्होंने मेरठ में अमर उजाला, बीकानेर में राजस्थान पत्रिका और गोरखपुर में राष्ट्रीय सहारा में अपनी सेवाएं दीं. आदर्श पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं.












pramil dwivedi
December 7, 2010 at 3:14 pm
Adarsh prakash ji ko bahut bahut badhai
nihal uruj
December 8, 2010 at 1:39 pm
apko bahut bahut badai ho,apka akhbar hum aligarh chalana chahte he,9045273644
kumar harsh
December 8, 2010 at 3:39 pm
badhai.adarsh ji.