Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नम्‍बर दो का जश्‍न : मिठाई-गुलाल से हिंदुस्‍तान ने मनाई खुशी

वाराणसी से एक खबर यह है कि भास्कर को पीछे छोड़ हिन्दुस्तान के भारत का दो नंबर का अखबार हो जाने की खुशी में शुक्रवार को सुबह अखबार वितरण सेंटरों पर हिंदुस्तान की ओर से न सिर्फ बैनर लगाए गए थे, अपितु वितरकों को मिठाइयां खिलायी गयीं और गुलाल उड़ाए गए। ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर को पीछे छोड़ कर हिन्दुस्तान देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार बन गया है।

वाराणसी से एक खबर यह है कि भास्कर को पीछे छोड़ हिन्दुस्तान के भारत का दो नंबर का अखबार हो जाने की खुशी में शुक्रवार को सुबह अखबार वितरण सेंटरों पर हिंदुस्तान की ओर से न सिर्फ बैनर लगाए गए थे, अपितु वितरकों को मिठाइयां खिलायी गयीं और गुलाल उड़ाए गए। ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर को पीछे छोड़ कर हिन्दुस्तान देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार बन गया है।

ताजा आकड़ों के अनुसार हिन्दुस्तान की कुल रीडरशिप 3.52 करोड़ हो गई है, जो दैनिक भास्कर की कुल रीडरशिप से 12 लाख ज्यादा है। हिन्दुस्तान, देश का इकलौता बड़ा अखबार है जो आईआरएस के पिछले सात चक्र (आर1- 2008 से) में निरंतर आगे बढ़ा है। इस वृद्धि दर से हिन्दुस्तान ने चौथे नंबर से आगे बढ़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस क्रम में उसने क्यू1-2010 में पहले अमर उजाला को और अब क्यू4-2010 में दैनिक भास्कर को पीछे छोड़ा है। पिछले नौ महीने में हिन्दुस्तान ने अपने पाठक आधार में 57.8 लाख पाठक जोड़े हैं और देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अखबार बना है।

सबसे ज्यादा वृद्धि उसे उत्तर प्रदेश से हासिल हुई है, जहां हिन्दुस्तान ने पिछले नौ माह में 41 लाख पाठक जोड़े हैं। अपने 1.28 करोड़ कुल पाठकों के साथ हिन्दुस्तान ने उप्र के 30 फीसदी पाठकों को अपने साथ जोड़ लिया है। हिंदुस्तान के प्रसार व्यवस्थापक सीपी राय ने बताया कि इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि हम देश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा अखबार बन गए हैं। इस खुशी में वाराणसी में वितरकों के साथ फोटो भी खिंचवाए गए। श्री राय ने इसका श्रेय वितरकों को दिया और कहा कि उनके ही सद्प्रयास हैं कि वाराणसी में भी अखबार निरंतर अपनी प्रसार संख्या बढ़ाता जा रहा है। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepankar dwivedi

    March 23, 2011 at 2:16 pm

    no 2 hone par badhai ho:)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...