Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

नाराज रतन टाटा ने मीडिया पर लगाया प्रतिबंध!

इन दिनों रतन टाटा मीडिया से नाराज चल रहे है. वैसे रतन टाटा तो केंद्र की यूपीए गठबंधन सरकार से भी नाराज चल रहे हैं. लगता है रतन टाटा का नाम इन दिनों विवादों के साथ-साथ चल रहा है. तभी तो वे प्रधानमंत्री से पुरस्कार लेने नहीं जाते. हालाँकि प्रधानमंत्री उन्हें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति लाने वाले ‘नैनो’ के कारण सम्मान देना चाहते थे. अब इसी विवाद की अगली कड़ी है रतन टाटा की कंपनी टाटा संस का मीडिया पर प्रतिबन्ध.

इन दिनों रतन टाटा मीडिया से नाराज चल रहे है. वैसे रतन टाटा तो केंद्र की यूपीए गठबंधन सरकार से भी नाराज चल रहे हैं. लगता है रतन टाटा का नाम इन दिनों विवादों के साथ-साथ चल रहा है. तभी तो वे प्रधानमंत्री से पुरस्कार लेने नहीं जाते. हालाँकि प्रधानमंत्री उन्हें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति लाने वाले ‘नैनो’ के कारण सम्मान देना चाहते थे. अब इसी विवाद की अगली कड़ी है रतन टाटा की कंपनी टाटा संस का मीडिया पर प्रतिबन्ध.

टाटा संस ने ओपन, पायनियर, आउटलुक, इंडिया टुडे ग्रुप समेत बेनेट एंड कोलेमन के स्वामित्व वाले अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं इकोनोमिक्स टाइम्स पर प्रतिबन्ध लगाया है. टाटा संस द्वारा आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में इन मीडिया समूहों से जुड़े पत्रकारों को नहीं बुलाया जायेगा और तो और इन मीडिया समूहों को टाटा संस के किसी भी कंपनी का विज्ञापन भी नहीं देने का निर्णय किया गया है.

जाहिर है रतन टाटा और उनके मीडिया सलाहकारों को इस बात की जानकारी है कि आज के इस व्यवसायिक युग में अखबार, पत्रिका या फिर चैनल का अधिकांश राजस्व निजी कम्पनियों के विज्ञापन पर ही निर्भर है. ऐसे में रतन टाटा और उनका ग्रुप इन मीडिया संस्थानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर करना चाहते है. 2G स्पेक्ट्रम घोटाले और उसके बाद नीरा राडिया से हुई बातचीत का टेप तो अब जगजाहिर हो ही चुका है, तो इस प्रतिबन्ध को क्या माना जाएगा? क्या रतन टाटा मीडिया से खुलकर आरपार लड़ाई के मूड में हैं या फिर वो चाहते हैं कि अब रतन टाटा या उनकी कंपनी से सम्बन्धित और कोई भी खुलासा न हो जाए.

वैसे अभी भी रतन टाटा और टाटा संस का पीआर नीरा राडिया की कंपनी वैष्णवी कम्युनिकेशन ही देख रही है. इस बात की भी पूरी सम्भावना है कि रतन टाटा नीरा राडिया को बचाने में इस कदर सुधबुध भूल चुके है कि अब उनको यह भी याद नहीं की मीडिया के एक तबके पर इन प्रतिबंधों का असर नहीं होता. हालाँकि मीडिया संस से जुड़े हुए अधिकारी दबी जुबान में इन प्रतिबन्धों की बात को स्वीकार तो करते हैं, मगर साथ में ये भी बताते हैं कि इस तरह का कोई लिखित आदेश नहीं जारी हुआ है. हाँ, मगर मौखिक आदेश जरुर दिया गया है कि इस मीडिया संस्थानों से परहेज किया जाय.

बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में रतन टाटा और उनकी कंपनी मीडिया को किस तरीके से अपने पक्ष में लेने कि कोशिश करते हैं. हमे इन्तेजार रहेगा मिस्टर रतन टाटा.

लेखक अनंत झा पिछले एक दशक से झारखंड की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रिंट और इलेक्ट्रानिक, दोनों मीडिया में काम करने का अनुभव है. इन दिनों यायावरी कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    January 15, 2011 at 5:25 am

    टाटा तुम क्या प्रतिबंध लगायेगा । आज अगर इस देश का जागरुक नागरिक तुम्हारे सामानों को खरीदना बंद कर दे तो कल हीं दिवालिया हो जाओगे। कहिर मनाओ की आज कोई गांधी नही है इस मुल्क में जो विदेशी सामानो की होली जलाने की तर्ज पर टाटा के सामानों का बहि्ष्कार करने का आंदोलन शुरु कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...