नैनीताल के पत्रकारों को मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीवाली का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने लंबे समय से जिले में मीडिया सेंटर बनाने की पत्रकारों की मांग को स्वीकृति देते हुए जिले के हलद्वानी में मीडिया सेंटर बनाने का आदेश दिया है. सरकार ने इसके लिए विभिन्न सुविधाओं के साथ साथ दो पदो के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है. सोमवार को राजधानी देहरादून में इसकी जानकारी देते हुए राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि पत्रकारों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा हलद्वानी नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है.
इसमें पत्रकारों को समाचार संप्रेषण समेत अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर के संचालन के लिए चार पद भी सृजित किए जा रहे हैं. इनमें अतिरिक्त जिला सूचनाधिकारी, कनिष्ठ सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं. डा. भसीन ने कहा कि राज्य में सूचना तंत्र को जिलों में पंचायत स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूचना संप्रेषण व पत्रकारों से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में मीडिया समिति पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकार प्रतिनिधियों व वरिष्ठ पत्रकारों से भी सुविधाओं को सर्वोत्तम बनाने के लिए परामर्श लिया जाएगा. हल्द्वानी में मीडिया सेंटर की स्थापना की स्वीकृति के लिए मीडिया समिति के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन,उपाध्यक्ष डा. अनिल डब्बू व अजेन्द्र अजय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है.
देहरादून से धीरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट












Jagmohan Phutela
November 2, 2010 at 5:50 pm
आदरणीय ओमप्रकाश आर्य और भाई राजीव लोचन साह जैसे वरिष्ठ पत्रकार और हल्द्वानी में पत्रकारिता संस्थान बनाने,चलाने वाले पढ़ते हों तो सबसे पहले उहें मेरी बधाई.फिर ये सुझाव कि इसमें कभी टीवी विधा के अध्ययन मनन की ज़रुरत हो तो अब कोई पचीस तीस बरस का अनुभव बांटने के लिए भाई गोबिंद बल्लभ पन्त ‘राजू’ और मैं उपलब्ध रहेंगे (ये प्रस्ताव मैं ‘राजू’ भाई से पूछे बगैर दे रहा हूँ,मना करेंगे तो मेरी जिम्मेवारी है).