Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

न्‍यायिक जवाबदेही में मीडिया को भी शामिल करने की सिफारिश

नई दिल्‍ली : संसद की एक स्‍थायी समिति ने प्रस्‍तावित न्‍यायिक मानदंड और जवाबदेही कानून के तहत शिकायतों की जांच के दौरान सूचनाओं को सार्वजनिक करने में मीडिया की जवाबदेही सुनिश्चित कराने की भी सिफारिश की है. हालांकि, समिति के अध्‍यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने स्‍पष्‍ट किया है कि यह सिफारिश मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश नहीं है.

नई दिल्‍ली : संसद की एक स्‍थायी समिति ने प्रस्‍तावित न्‍यायिक मानदंड और जवाबदेही कानून के तहत शिकायतों की जांच के दौरान सूचनाओं को सार्वजनिक करने में मीडिया की जवाबदेही सुनिश्चित कराने की भी सिफारिश की है. हालांकि, समिति के अध्‍यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने स्‍पष्‍ट किया है कि यह सिफारिश मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश नहीं है.

सिंघवी ने संकेत दिए कि न्‍यायिक जवाबदेही  विधेयक संबंधी समिति की रिपोर्ट संसद में पेश होने से पहले ही कथित तौर पर मीडिया में आ जाने के मामले की जांच की जा सकती है. संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को न्‍यायिक मानदंड और जवाबदेही विधेयक 2010 पर कार्मिक, जन शिकायत, विधि और न्‍याय मामलों की स्‍थायी समिति की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही. रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी न्‍यायाधीश के खिलाफ शिकायतों की जांच के दौरान सूचनाओं का खुलासा करने के संबंध में मीडिया की जवाबदेही तय करने के लिए इस विधेयक को संबद्ध प्रावधान को व्‍यापक किया जाए.

समिति ने कहा है कि जांच के विभिन्‍न चरणों के दौरान सूचनाओं को सार्वजनिक कर सकने वालों के रूप में विधेयक में जिन लोगों के नामों की चर्चा की गई है, उनके साथ मीडिया को भी शामिल किया जाए. लिहाजा, समिति ने सिफारिश की है कि विधेयक में ऐसा स्‍पष्‍टीकरण होना चाहिए, जिससे निषेध के प्रावधान मीडिया पर लागू हो सकें.

रिपोर्ट के अनुसार, इस विधेयक के एक उपबंध के अनुसार जो जांच में गवाह के रूप में या कानूनी पेशेवर या किसी अन्‍य हैसियत से भाग लेता है, वह जांच समिति के सामने यह हलफनामा देगा कि वह अपने नाम, उस न्‍यायाधीश का नाम जिसके खिलाफ शिकायत की गई है, शिकायत का विषय, किसी दस्‍तावेज और किसी भी कार्रवाई को किसी अन्‍य पक्ष, जिसमें मीडिया शामिल है, के समक्ष खुलासा नहीं करेगा.

हालांकि, सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि इस सिफारिश को मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश नहीं माना जाए. सिंघवी की ओर से बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कुछ मीडियाकर्मियों ने उनका ध्‍यान इस ओर आकर्षित किया कि समिति की रिपोर्ट संसद में दोपहर बारह बजे पेश होने से पहले ही वह मीडिया के एक वर्ग में आ चुकी थी. इस पर सिंघवी ने कहा कि वे इस पर गौर करेंगे. अगर जरूरत हुई तो जांच होगी. अगर उचित महसूस हुआ तो संसदीय समिति का विशेषाधिकार हनन होने के संबंध में कदम उठाए जा सकते हैं. साभार : जनसत्‍ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prashant

    August 31, 2011 at 2:36 pm

    सत्ता सभी के मुंह बंद कर सकती है. उसके पास अनंत ताकत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...