हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर रिपोर्टर विजय विनीत की पुत्री शिखा की शादी में लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि विजय विनीत की पुत्री का विवाह कृषि उत्पाद मंडी, पहड़िया के सामने मौर्य विहार में शुक्रवार की रात्रि में थी।
विवाह की रस्म चल रही थी। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जयमाल तथा अन्य विवाह कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आयी महिलाओं ने शादी की रस्म में दिए जाने वाला कीमती सामान वहां बने एक कमरे में रख रखा था। उस कमरे की कुंड़ी में ताला लगाकर महिलाएं विवाह समारोह में हिस्सा लेने उसी परिसर में दूसरी ओर चली गयी थीं। रात लगभग बारह बजे रिश्तेदारी में आयी एक लड़की अचानक दौड़ती हुई आयी और बताया कि कमरे में से सामान चोरी हो गया है। लोग बाग कमरे की ओर भागे। देखा कि लोहे की पाइप से मारकर कुंडा छटका दिया गया है और भीतर से काफी सामान गायब है।
पहड़िया पुलिस चौकी को फोन किया गया। वहां से पुलिस आयी और छानबीन भी की। छानबीन के दौरान लोगों ने बताया कि विवाह स्थल के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल की ओर से दो लोग विवाह परिसर में आते दिखे थे। उन्होंने ही संभवतः माल पार किया होगा। वहीं एक लड़की ने बताया कि कमरे के पास एक लड़का रजाई ओढ़कर आधा मुंह ढंककर सो रहा था। उस लड़की को देखकर उसने अपना चेहरा छुपा लिया था। बाद में उसी रजाई के नीचे से चोरी गया कुछ सामान बरामद हुआ था। चोरी की घटना के बाद उस लड़के का भी कुछ पता नहीं था। आपाधापी में यह नहीं समझ में आ रहा था कि कुल कितने का सामान गया है। यह चोरी लोग लाखों की बता रहे हैं। साभार : पूर्वांचलदीप












धीरज कुमार साहू
January 29, 2011 at 4:54 pm
कम से कम शादियों का सामान तो छोड़ देते कितने मेहनत से जमा करता है एक पिता अपनी संतान के लिए।
gulshan saifi
January 30, 2011 at 4:26 am
chor ko chori se mtlb hota h fir vo chahe kisi ka bhi ghar ho.yahan to minister ki gadi chori ho jati h.patarkar k ghar chori koi vishva ka satva azuba nhi h…..