दरभंगा में सदर एसडीओ द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस एक सदस्यी समिति का गठन जिलाधिकारी ने किया है. इस समिति के अध्यक्ष दरभंगा नगर निगम के आयुक्त लक्ष्मेश्वर झा को बनाया गया है. उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है.
श्री झा ने डीपीआरओ ऑफिस में दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों से बातचीत के बाद उनका बयान कलमबंद किया. वे नेहरू स्टेडियम भी गए जहां एसडीएम ने गणतंत्र दिवस के दिन वरिष्ठ पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया था. पत्रकारों ने अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है. गौरतलब है कि एसडीएम के खिलाफ पत्रकारों ने डीएम से शिकायत की थी. वहां से कोई सुनवाई न होने पर पत्रकारों ने जुलूस निकाला तथा काला दिन मनाया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई लोगों को ज्ञापन दिया. चौतरफा दबाव बनने के बाद डीएम ने एक सदस्यीय जांच समिति का गठन किया.
जांच के दौरान विनोद कुमार, योगेन्द्र झा, हिंदुस्तान के मदन चौधरी, ईटीवी के विजय कुमार श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज़ के शशि मोहन “भारद्वाज”, देश लाइव के अमित कुमार, मौर्य टीवी के रितेश कुमार सिन्हा, चैनल वन के गिरीश कुमार, पंजाब केसरी के मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के विनय कुमार, प्रभात खबर के अजित कुमार, साधना न्यूज़ के मनोज दास, सीएनईबी के प्रवीण चन्दन के बयानों को कलमबंद किया गया.











