: ग्रुप मार्केटिंग हेड से दुर्व्यवहार के बाद भड़के विज्ञापन कर्मी : पीपुल्स समाचार, भोपाल में हड़कम्प मचा हुआ है. प्रबंधन द्वारा ग्रुप मार्केटिंग हेड वोमिक खान के साथ किए गए दुर्व्यवहार के बाद मार्केटिंग के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. इस हादसे से प्रबंधन पूरी तरह सकते में है. प्रबंधन ने डैमेज कंट्रोल करने के प्रयास चालू कर दिए हैं. कर्मचारियों को फोन करके बुलाया जा रहा है. लेकिन एक भी कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं पहुंचा.
सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी के मौके पर विज्ञापन को लेकर पीपुल्स समाचार, भोपाल में मीटिंग थी. इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालिर के मार्केटिंग हेड मौजूद थे. प्रबंधन ने 26 जनवरी पर चारों यूनिटों के लिए विज्ञापन टार्गेट तय किया. जिसमें भोपाल एवं इंदौर को 85 लाख रूपये तथा जबलपुर एंव ग्वालियर को 40 लाख रूपये का टार्गेट दिया गया. इतना टार्गेट मिलने के बाद ग्रुप मार्केटिंग हेड वोमिक खान ने कहा कि यह टार्गेट बहुत ज्यादा है. अखबार का सर्कुलेशन इतना ज्यादा नहीं है कि इस लक्ष्य को पूरा किया जा सके. यह टार्गेट संभव नहीं है. इतने के बाद मीटिंग खतम हो गई.
सभी लोगों के जाने के बाद प्रबंधन के लोगों ने वोमिक खान को अकेले बुलाया. उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. ग्रुप हेड के साथ दुर्व्यवहार की बात सुनकर मार्केटिंग में काम करने वाले भड़क गए. मार्केटिंग टीम के लोग ने हड़ताल पर चले गए. पहले दिन तो प्रबंधन ने तात्कालिक गुस्सा समझ कर इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब दूसरे दिन भी 22 लोग आफिस नहीं आए तो प्रबंधन सकते में आ गया. सभी को कॉल करके आने के लिए कहा जा रहा है. प्रबंधन कह रहा है कि आपलोग आइए बैठ कर मामले को सुलझाते हैं. पर अभी तक कोई भी इसके लिए तैयार नहीं है. अब देखना है प्रबंधन आगे क्या कार्रवाई करता है. खबर है कि इसी बीच सर्कुलेशन के टीम में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं.
प्रबंधन पूरी तरह बदहवास दिख रहा है. एक तो सिर पर 26 जनवरी दूसरे पूरी मार्केटिंग टीम की हड़ताल. डैमेज कंट्रोल करने के हर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले का हल कैसे निकलता है. प्रबंधन झुकता है या फिर मार्केटिंग के लोग समझौता करते हैं. कुल मिलाकर पीपुल्स समाचार में सर्दी में भी पूरी गरमी दिखाई पड़ रही है.












M. Rajesh
January 17, 2011 at 12:23 pm
Are Yaar ye to Raj Style ho gayeee. kabhi na kabhi aisa to hona hee tha,
:'(:'( waise koun koun he aur?
RAKESH
January 15, 2011 at 8:15 am
ABHI TO YEH TRAILOR HAI FILM ABHI BAAKI HAI……….?
RAKESH
January 15, 2011 at 8:17 am
YEH TO ABHI TRAILOR HAI,PICTURE ABHI BAAKI HAI…………..?
neha
January 14, 2011 at 9:36 am
vinashkale vipreet buddhi…
ferbadal samasya ka hal nhi he..
milind
January 14, 2011 at 7:30 am
kahabar adhoree hai. poore kahabar yah hai ki malik ke partner siddharth samal ke kahne par uaday sharma ne marketing ke 4 logo ko bhanpura bulaya tha baat and compromise ke liye aur bahaa all 4 ke taurcher room me pitai lagai. jasi-tasi yah log waha se kisi tarah bhage aur tabhe se marketing staff strike par hai.