Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पुलिस के हत्‍थे चढ़े चार फर्जी पत्रकार

फर्जी पत्रकारभोपाल। एक ज्योतिषी को डराकर उससे रुपए ऐंठने के मामले में कोहेफिजा पुलिस ने चार फर्जी मीडियाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्योतिषी के खिलाफ खबर छापने के नाम पर उसे धमका रहे थे। खास बात यह है कि जब पुलिस इन्हें लेकर थाने पहुंची, तो उनमें से एक आरोपी थाने से भाग निकला। हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे फिर धर दबोचा। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी पत्रकारभोपाल। एक ज्योतिषी को डराकर उससे रुपए ऐंठने के मामले में कोहेफिजा पुलिस ने चार फर्जी मीडियाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्योतिषी के खिलाफ खबर छापने के नाम पर उसे धमका रहे थे। खास बात यह है कि जब पुलिस इन्हें लेकर थाने पहुंची, तो उनमें से एक आरोपी थाने से भाग निकला। हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे फिर धर दबोचा। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी जीपी दुबे के मुताबिक चारों आरोपी खुद को एस्टेट एक्सप्रेस का पत्रकार बताते हैं। बीते 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे संजय दुबे, अलंकृत दुबे और त्रिवेणी यादव रामानंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषी भंवरलाल शर्मा के घर पहुंचे। भंवरलाल घर पर ही संगीत विद्यालय भी चलाते हैं। तीनों कथित पत्रकारों ने उनसे साक्षात्कार लेने की बात कही।

बात ही बात में आरोपी अपने अखबार में ज्योतिषियों के खिलाफ खबर छापने की बात कहकर भंवरलाल को धमकाने लगे। इतने में अलंकृत दुबे ने भंवरलाल के नाम से 1,500 रुपए की रसीद भी काट दी। ज्योतिषी के पास उस वक्त उतने रुपए नहीं थे, इसलिए उन्होंने आरोपियों को अगले दिन आने के लिए कहा। लेकिन आरोपी अगले दिन न पहुंचकर सोमवार दोपहर उनके घर पहुंचे।

आरोपियों के पहुंचते ही भंवरलाल ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनमें से दो आरोपियों त्रिवेणी यादव और संजय दुबे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनकी निशानदेही पर अलंकृत दुबे और अजय दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाने से भागा आरोपी

अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई अभी चल ही रही थी, तभी पकड़े गए आरोपियों में से एक संजय दुबे मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही वह आंखों से ओझल हो चुका था। उसके पीछे पीछे थाने का स्टाफ भी दौड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। साभार : भास्‍कर

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akash rai

    November 19, 2010 at 11:01 am

    media me kuch aapradhik logo ki ghuspaith hone se yah ek mission na rahkar ek pesha ban gaya hai, iese apradhi tatbo ko patkarita se door rakhne sampadako ko
    visesh saabdhani bartni hogi , per yeh kaam jitna sambhav dikhta hai usse kahi adhik asambav…………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...