दो दिन पूर्व अम्बाला में पुलिस ने पत्रकारों पर खूब रौब झाड़ा, दादागिरी दिखाई और एसपी कार्यालय से बाहर निकाल दिया. मामला ये था कि एक बुजुर्ग महिला को कार में बैठाकर दो लोगों ने उनके गहने लूट लिए थे. ये महिला एसपी ऑफिस में लुटेरों का हुलिया बताने तथा उनका स्केच बनवाने गई थी.
पत्रकार इस मामले की खबर के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे. अचानक पुलिस वालों ने सभी पत्रकारों से कहा कि सब बाहर निकलो. अचानक पुलिस के इस रवैये से हतप्रभ रह गए. इन लोगों ने जब वजह पूछा पुलिस वाले बिगड़ गए और भिड़ने को तैयार हो गए. अंत में पुलिस वाले सारे पत्रकारों को एसपी कार्यालय से बाहर निकाल कर ही माने. पत्रकार इस मामले की जानकारी एसपी शशांक आनंद को दी. जिस पर उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया.












Ramvilas Saxena Journalist SPN
March 28, 2011 at 7:25 am
Kisi ne such hi kha hai.Ki yadi Kutto me union hogi to woh Ganga naha lege Ab bhi waqut hai,sudhar jao,apni khud ki Majboot union taiyar kar lo.Nahi to yo hi dutkare jate rahoe.
prem
September 11, 2011 at 4:04 pm
patrakar hone ka daba karne balo kuch kar ke dikho phir apne aap ko patrakar kahana