Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस क्लब के चुनाव में ‘पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ’ युग का अंत

: कोर्ट की निगरानी में नतीजे घोषित : नई दिल्ली : 13 नवंबर को संपन्न हुए प्रेस क्लब चुनाव के परिणाम कल प्रेस क्लब के प्रांगण में घोषित किये गए. इसमें प्रेस क्लब के सक्रेटरी जनरल पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और उनके गुट को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.  न्यायालय की निगरानी में संपन्न हुए प्रेस क्लब चुनाव परिणामों के आज घोषित नतीजों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया. चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे- अध्यक्ष पद के लिए टी आर रामचन्द्रन 692, पूर्व अध्यक्ष परवेज़ अहमद को मात्र 444 वोट ही मिले.

: कोर्ट की निगरानी में नतीजे घोषित : नई दिल्ली : 13 नवंबर को संपन्न हुए प्रेस क्लब चुनाव के परिणाम कल प्रेस क्लब के प्रांगण में घोषित किये गए. इसमें प्रेस क्लब के सक्रेटरी जनरल पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और उनके गुट को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.  न्यायालय की निगरानी में संपन्न हुए प्रेस क्लब चुनाव परिणामों के आज घोषित नतीजों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया. चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे- अध्यक्ष पद के लिए टी आर रामचन्द्रन 692, पूर्व अध्यक्ष परवेज़ अहमद को मात्र 444 वोट ही मिले.

उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल आनंद को 548 और विनीता पाण्डेय को 450 वोट मिले. ये दोनों विजयी घोषित किए गए. सेक्रेटरी जनरल पद के लिए संदीप दीक्षित को 624 और पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को मात्र 520 मत मिले. खजांची पद के लिए नदीम अहमद काज़मी को 599 मिले. जयंत भट्टाचार्य  को 484 मतों पर संतोष करना पड़ा. इसके अलावा 16 सदस्यों वाली मैनेजिंग कमेटी के लिए आरती धर, अदिति निगम, अनूप सक्साना, अवतार नेगी, दिनेश कुमार तिवारी, जगदीश यादव, जोनी थोमस, एमके तायल, नरेंद्र भल्ला, राजीव रंजन, संजय सिंह, संजीव उपाध्याय, शंभू नाथ चौधरी, सुनीत मिश्रा, विजय सलूजा, दिनेश तिवारी जीते. पूरे चुनाव परिणामों में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ गुट के सिर्फ नरेंदर भल्ला ही जीते हैं.

ज्ञात रहे, प्रेस क्लब का इस बार का चुनाव पत्रकार और ग़ैर-पत्रकार के नाम पर लड़ा गया था. इस बार पत्रकारों ने उत्साह के साथ ना सिर्फ चुनावों में हिस्सा लिया बल्कि प्रेस क्लब से ग़ैर-पत्रकारों को हराने के लिए जी जान से काम किया. पिछले 4 बार से प्रेस क्लब में जमे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को भी इस बार के चुनाव परिणामों में अपनी हार का अंदाज़ा था. तभी उन्होंने चुनाव परिणाम अंत तक रुकवाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काफी लगाये मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पंजाब केसरी में कार्यरत शहजाद अख्तर की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...