बरेली में दूरदर्शन और आकाशवाणी का प्रसारण ठप हो गया है. ऐसा मशीनों को बचाने और शार्ट सर्किट की आशंका से बचने के लिए किया गया है. भारी बरसात के चलते यह कदम उठाया गया है. बारिश के चलते दूरदर्शन के ट्रांसमिशन रूम में पानी भर गया है. महंगी मशीनों को पानी के नुकसान से बचाने के लिए कर्मचारियों ने मशीनों को खोलकर सुरक्षित स्थानों पर रख दिया, जिसके चलते दूरदर्शन का प्रसारण ठप हो गया है.
बरेली में आकाशवाणी के स्टूडियों में भी तीन फुट तक पानी भर गया है. यहां भी शार्ट सर्किट एवं मशीनों को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे आकाशवाणी का प्रसारण भी ठप हो गया है. बताया जा रहा है कि पानी निकलने के बाद ही फिर से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी का प्रसारण सुचारू रूप से शुरू हो पाएगा.












ajay
August 25, 2011 at 2:54 pm
मोबाइल ट्रांस मीटर की मदद से दूरदर्शन का प्रशरण आखिर कार शुरू हो गया लेकिन मोबाइल ट्रांस मीटर के कम रेंज होने से सिर्फ बरेली और १५ किलो मीटर के ही दर्शक इसका आनंद उठा पायगे