: बिहार में 23.8 एवं झारखंड में 6.61 प्रतिशत पाठक बढ़े : प्रभात खबर झारखंड व बिहार का सबसे तेज बढ़ता हुआ अखबार है. देश के शीर्ष 10 हिंदी अखबारों में प्रभात खबर आठवें स्थान पर रहा और लगातार दूसरी बार औसत पाठक संख्या में सबसे ज्यादा आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की. आइआरएस के ताजा सर्वे (2011 की पहली तिमाही ) के मुताबिक प्रभात खबर ने 2010 की चौथी तिमाही के मुकाबले औसत पाठक संख्या में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.
झारखंड में प्रभात खबर की औसत पाठक संख्या में 6.61 फीसदी और बिहार में 23.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके विपरीत हिंदुस्तान की पाठक संख्या बिहार में मात्र 2.25 और झारखंड में 5 फीसदी ही बढ़ी है. रांची में प्रभात खबर की औसत पाठक संख्या 5.24 फीसदी, धनबाद में 10.26 फीसदी और जमशेदपुर में 4.55 फीसदी बढ़ी है. इस तरह धनराज (धनबाद-रांची-जमशेदपुर) में प्रभात खबर ने 5.69 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जबकि यहां हिंदुस्तान की औसत पाठक संख्या में 1.57 फीसदी की कमी आयी.
रांची और जमशेदपुर में भी इस अखबार की औसत पाठक संख्या घटी है.बिहार में पटना में भी प्रभात खबर ने अपनी औसत पाठक संख्या में 7.55 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. जबकि हिंदुस्तान के लिए वृद्धि दर मात्र 0.74 फीसदी ही रही. पüश्चिम बंगाल में भी प्रभात खबर की पाठक संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. साभार : प्रभात खबर
Comments on “बिहार एवं झारखंड में सबसे ज्यादा पाठक जोड़े प्रभात खबर ने”
PARBHAT KHABAR NAI KHABRO KAI SATH KOI SAMGHUTA NAHI KIYA ISI KARAN SAI YAH BIHAR KAI PATHKO KA DIL JITNAI MAI SAFAL HUA HAI —– ANUP NARAYAN SINGH ARNA MASHRAKH CHAPRA BIHAR
ek din Prabhat Khabar No.1 News Paper Hoga.Yah deri tab tak hai jab tak yah U P me Nahi Aata.
Prabhat khabar ka koi jor nahi. Yah akhbaar nahi aandolan hai. Dekhiyega yah akhbaar ek din no-1 hoga. Harivansh sir aur swayam prakash sir ki saadgi aur spastwaadita ne akhbaar ko aaj yaha tak pahunchaya hai. Prabhat khabar ki puri team ko badhayee. Jai ho…sk mukesh. Gaya.