बीपीएन ग्रुप का अखबार बीपीएन टाइम्स, रायपुर की लांचिंग एक सादे समारोह में हुई. ग्रुप के डायरेक्टर संजीवसिंह बघेल ने मशीन पूजन कर संस्करण की शुरुआत की. इस मौके पर श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के अपार स्नेह से वे अभिभूत हैं. छत्तीसगढ़ के सामाजिक सरोकार के मुद्दे इस समाचार पत्र की पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा हमारा प्रयास होगा कि यह समाचार-पत्र यहां के आवाम की आवाज बने. बीपीएन टाइम्स शुरुआती दौर से ही समूचे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में पहुंचा है. श्री बघेल ने बताया कि रायपुर तो एक पड़ाव है, अभी मंजिलें और भी हैं…।
उनके साथ डायरेक्टर राजवीरसिंह बघेल भी थे, जिन्होंने अपने संबोधन में रायपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले दिन से यहां जो प्यार मिला उसे वे कभी नहीं भूल सकते. उल्लेखनीय है कि यह बीपीएन टाइम्स का आठवां संस्करण है. रायपुर संस्करण लांच होने के साथ ही बीपीएन टाइम्स अपने अगले विस्तार में लग गया है. ग्रुप अगले कुछ महीनों में अपना नौवां संस्करण बिलासपुर से लांच करने वाला है. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सिर्फ अब जिलों में संवाददाताओं की भर्ती प्रकिया को अंजाम दिया जा रहा है.
ग्रुप के चेयरमैन बीएल बघेल ने बताया कि रायपुर के बाद बिलासपुर हमारा अगला पड़ाव है. हम अपने विस्तार की कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं. बीपीएन टाइम्स का प्रकाशन रायपुर के अतिरिक्त दिल्ली, ग्वालियर, इंदौर, झांसी, भोपाल, आगरा और धौलपुर से भी हो रहा है.
इस मौके पर उनके साथ इंदौर संपादक जोगेंद्र सेन, वरिष्ठ प्रसार प्रबंधक संजय जोशी, प्रसार प्रबंधक इंदौर चंद्रशेखर शिंदे, आगरा के संपादक डा. अमी आधार निडर, इंदौर न्यूज एडिटर दिलीप मिश्रा, ब्रजेश भार्गव उज्जैन, राजीव गिरी, दिनेश मिश्रा, प्रमोद ब्रह्मभट्ट सहित बीपीएन ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे.












Ravi Shukla Bilaspur Chhattishgarh
January 18, 2011 at 12:29 pm
bpn pariwar ko badhai aap samachar patra dinodin safalta ki bulandeo par pahuche isi k saath…………….
Ajit.Kumar Pandey
January 18, 2011 at 10:46 am
Dear sir,
i want meet u…..plz give me sms…… u forget me before some time i call u….
Ajit.Kumar Pandey
siddhartha mishra
January 18, 2011 at 4:23 am
sir i want to join ur newspaper.currently i m working as a subeditor with mai bharat hoo magzine mumbai. I have 4 months working experience with yne news web mumbai as reporter my qual is mjmc.contact number is
09022701246
kmsingh
January 17, 2011 at 2:25 pm
agra me more[pecoke] nacha nacha kisne dekha kishne dekha.
kmsingh
January 17, 2011 at 2:25 pm
agra me more[pecoke] nacha nacha kisne dekha kishne dekha.
pksingh
January 23, 2011 at 9:30 am
@kmsingh
morni nachti hai more ko rijhne ke liye, bpn aaya jise dekhna tha usne dekha sayad apne bhi dekha hai tabhi to ………………..