Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राजस्‍थान पत्रिका की युवा पत्रकार आकांक्षा राव का निधन

झीलों की नगरी उदयपुर की युवा पत्रकार आकांक्षा राव का 16 सितम्बर की रात को उपचार के दौरान अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थी। आकांक्षा के निधन की खबर उस रात 11 बजे लगी तो पत्रिका ही नहीं अन्य पत्रकारों के आंखों से नींद गायब हो गई।

झीलों की नगरी उदयपुर की युवा पत्रकार आकांक्षा राव का 16 सितम्बर की रात को उपचार के दौरान अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थी। आकांक्षा के निधन की खबर उस रात 11 बजे लगी तो पत्रिका ही नहीं अन्य पत्रकारों के आंखों से नींद गायब हो गई।

पचीस वर्षीय आकांक्षा राव राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर के मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, कृषि विवि, आईआईएम, उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, सौर वेधशाला सहित कई विभागों को देख रही थी। पिछले डेढ़ वर्ष में सुखाडिय़ा विवि से संबंधित कई महत्वपूर्ण व खोजपरक खबरें देने वाली आकांक्षा राव की हर फील्ड में बहुत अच्‍छी पकड़ थी। होशियारी के साथ काम करने वाले आकांक्षा का आए दिन बाई नेम स्टोरी पत्रिका में पेज वन व लास्ट पर लगती थी। इससे पहले आकांक्षा राव पत्रिका के साथ निकलने वाले ‘जस्ट उदयपुर’ की भी प्रभारी रही। विज्ञान, संचार क्रांति व अंग्रेजी में भी आकांक्षा की इतनी अच्‍छी पकड़ थी कि पत्रिका न्यूज सेक्शन के अन्य साथी उसकी मदद लेते थे।

आकांक्षा ने उदयपुर में आने वाले ख्यात व फिल्मी हस्तियों के भी कई साक्षात्कार किए, इसमें वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति अब्‍दुल कलाम, अमिताभा बच्‍चन, सलमान खान, अनिल कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, दलेर मेहंदी, राखी सावंत, सोनम कपूर, स्मृति ईरानी, एकता कपूर, शान, मिस इंडिया तनवी, मेघना नायडू, जावेद अख्तर, जाकिर हुसैन, पं. शिव कुमार शर्मा, दुर्गा जसराज, प. विश्व मोहन भट्ट, सितारा देवी, इसरो प्रमुख प्रो. राघवन आदि के साक्षात्कार किए।

पत्रकारिता में आने से पहले भी बनाए रिकार्ड : सुखाडिय़ा विवि से ही पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्‍म, बी.एससी (बॉयोलोजी) अच्‍छे अंकों के साथ पास की। पत्रिका में आने से पहले आकांक्षा ने पत्रिका के ही पाई एज्‍यूकेशन की स्टूडेंट रहते हुए बेस्ट स्टूडेंट का खिताब पाया। हर समय हंसमुख रहने वाली आकांक्षा ने पत्रिका में रहते हुए नेशनल लेवल पर बेस्ट लेआउट का वर्ष 2008-09 तृतीय पुरस्कार व वर्ष 2009-10 में द्वितीय पुरस्कार और संस्करण स्तर पर पांच मंथली अवार्ड प्राप्त किए। राव को वर्ष 2001 में गार्गी अवार्ड सहित कई अवार्ड मिले। पत्रिका में रहते आकांक्षा का संस्थान ने मुंबई में होने वाले रियलटी शो के कवरेज के लिए चयन किया था और आकांक्षा ने इसे बड़े उत्साह के साथ अच्‍छी तरह से कवर किया।

डॉ. तुक्तक भानावत की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vijay thakur

    September 19, 2011 at 1:58 pm

    bhagwan uski aatma ko shanti de .. aur aise hoanahar patrkar ko salaam

  2. ravindra s rajawat

    September 19, 2011 at 2:15 pm

    Aakancha rao ka aakasmik nidhan press line ke liye kabhi n bharne wala gap hai.

  3. pawan sharma aaj samaj bhiwani

    September 19, 2011 at 4:45 pm

    aaknsa jesi rporter ke nidhan se patrkarita jagat ko kafi afsos h.bhawan unki aatma ko shanti de v prijno ko dukh se ladne ki taqt.

  4. shail

    September 19, 2011 at 6:24 pm

    bhagwan aakkasha ki aatma ki shanti pradan kare…

  5. पंकज झा.

    September 19, 2011 at 7:50 pm

    त्रासद खबर ..विनम्र श्रद्धांजलि.

  6. sanjay kr

    September 19, 2011 at 7:59 pm

    विनम्र श्रद्धांजलि.

  7. vikas bokdia

    September 19, 2011 at 9:58 pm

    vinamra shradhanjali

  8. Avnish udaipur

    September 20, 2011 at 4:01 am

    Great reporter….

  9. Avnish udaipur

    September 20, 2011 at 4:03 am

    Great reporter….

  10. bhanwar s charan

    September 20, 2011 at 7:29 am

    akanksha was a good girl..she was my good friend..i am very upset…bhagwan usaki atama ko shanti prdan kare..journalism mai usake jaisi simple,sobar,intelligent aur sincere ladki maine nahi dekhi..bahaut dukhad hai?antim samay mai jinhone usake deel ko chot pahuchayi bhagawan unako maf nahi karega..

  11. dharam vir singh

    September 20, 2011 at 12:15 pm

    bahut dukh hua patrakarita jagat ko bahut bada jhatka laga hai.

  12. banshi

    September 21, 2011 at 4:17 am

    gahre dukh ki bat hai ki patrkarita ka ugta surj kiran felane se pahle hi dub gya
    meri Iswar se parathana hai ki unki aatma ko santi mile or unke parijanon ko es dukh ko sahne ki sakti de
    he ram……………………………….

  13. H.L. Meena

    September 21, 2011 at 5:08 am

    We are proud of u Akanksha God blas u

  14. dr yash goyal pti indore

    September 21, 2011 at 6:20 am

    Very sad day for us. Condolence would be shorter than tears.
    Loss to media.

  15. sandeep khandelwal

    September 21, 2011 at 9:04 am

    akansha ji find it ajmer ki aur se vinarm shardhanjli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...