सहारा समूह ने बनारस में राष्ट्रीय सहारा अखबार के लांच करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में विभिन्न यूनिटों से करीब दर्जन भर से ज्यादा लोगों का तबादला बनारस किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा ट्रांसफर कानपुर यूनिट से किए गए हैं. पटना, लखनऊ, गोरखपुर से भी लोग बनारस भेजे गए हैं. सभी को हफ्ते भर के भीतर बनारस पहुंच कर ज्वाइन कर लेने के लिए कहा गया है.
पटना यूनिट से सुरेश राय, अमरेश कुमार, कला राय, ज्योति शर्मा कौशल सिंह आदि को बनारस भेजा गया है. नान-एडिटोरियल से भी एक का तबादला पटना से बनारस हुआ है. गोरखपुर से डिप्टी न्यूज एडिटर राकेश कुमार, सीनियर सब एडिटर कपिल सिन्हा के अलावा दो चपरासियों व मैनेजमेंट के एक बंदे का तबादला बनारस किए जाने की सूचना है. लखनऊ यूनिट से जनरल डेस्क इंचार्ज रामकृष्ण वाजपेयी और एसपी सिंह का नाम चर्चा में है. कई और लोग भी लखनऊ से बनारस भेजे जाएंगे. कानपुर से करीब दस लोगों के बनारस भेजे जाने की खबर है. इनमें चीफ सब एडिटर अभयानंद शुक्ला और एसबी सिंह के नाम पता चले हैं. बाकी के नाम भड़ास4मीडिया को नहीं मिल सके हैं.
भड़ास4मीडिया को उपरोक्त सभी नाम सूत्रों के हवाले से पता चले हैं. अगर कोई नाम या तथ्य गलत हो तो उसकी जानकारी नीचे कमेंट बाक्स में लिखकर दे सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं ताकि तथ्यों व सूचनाओं को संशोधित किया जा सके.











