भोपाल में पत्रकार ललित शास्त्री विधानसभा पीआरओ दीपक दुबे से भिड़ गए। यह झगड़ा उस समय हुआ जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा कल तक के लिए स्थागित हो चुकी थी। इसके बाद ललित शास्त्री विधानसभा पीआरओ दीपक दुबे के कक्ष में पहुंचे और उनसे सदन की कार्यवाही की लिखित कॉपी मांगने लगे। इस पर पीआरओ ने कॉपी देने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बोल देता हूं आप नोट कर लीजिए।
इस पर ललित शास्त्री भड़क गए और पीआरओ से विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में चलने की जिद करने लगे, लेकिन पीआरओ ने यह कहकर उनके साथ जाने से इनकार कर दिया कि अध्यक्ष बुलाएंगे तो मैं आ जाउंगा। इसके बाद ललित शास्त्री तिलमिलाते हुए पीआरओ के कक्ष से बाहर चले गए। गौरतलब है कि ललित शास्त्री इन दिनों मासिक पत्रिका देख रहे हैं।












RASHBIHARI DUBEY
March 8, 2011 at 7:12 am
pakka jokar hai.