Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

वंदना टेटे एवं बीरेंद्र कुमार को झारखंड सरकार देगी पत्रकारिता सम्‍मान

‘झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा’  और ‘जोहार सहिया’  की प्रकाशक एवं प्रधान संपादिका वंदना टेटे को झारखंड सरकार ने 18 अगस्त को विकासात्मक आदिवासी पत्रकारिता के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है. इसी के साथ नागपुरी त्रैमासिक पत्रिका ‘गोतिया’  के संपादक बीरेन्द्र कुमार सहित हिंदी के पत्रकारों को भी सरकार पुरस्कृत करेगी.

‘झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा’  और ‘जोहार सहिया’  की प्रकाशक एवं प्रधान संपादिका वंदना टेटे को झारखंड सरकार ने 18 अगस्त को विकासात्मक आदिवासी पत्रकारिता के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है. इसी के साथ नागपुरी त्रैमासिक पत्रिका ‘गोतिया’  के संपादक बीरेन्द्र कुमार सहित हिंदी के पत्रकारों को भी सरकार पुरस्कृत करेगी.

सम्मान के तहत 75 हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र सरकार की ओर से रांची के होटल बीएनआर में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा प्रदान करेंगे. इस अवसर पर रांची एक्सप्रेस के संपादक और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे. समारोह में झारखंड के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त तीन फिल्मकारों को सम्मान और 26 पत्रकारों को मीडिया फेलोशिप भी दिया जाएगा.

वंदना टेटे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इस सम्मान का महत्व और बढ़ जाता यदि सरकार झारखंड की सभी 9 भाषाओं का द्वितीय राजभाषा का दर्जा दे देती. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक तरफ उन्हें सम्मानित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ हमारी मातृभाषाओं की उपेक्षा भी यही सरकार कर रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. santosh singh

    August 17, 2011 at 1:39 pm

    वंदना जी और वीरेंदर जी को बहुत-बहुत बधाई.

  2. sweta

    August 18, 2011 at 7:01 am

    sirf vandana tete aur virenfra mahato ko he nhi mil rha, economic times ke navtan, pranhat khabar ke sanjay yadav, pushpa tete aur tehelka ki anupama ko bhi saman rup se whi samman mil rha hai.

  3. SHANKAR JALAN

    August 18, 2011 at 3:08 pm

    बहुत-बहुत बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...