Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

वरिष्‍ठ पत्रकार राधेश्‍याम शर्मा माणिकचंद वाजपेयी राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित

वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक राधेश्याम शर्मा को भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्येयनिष्ठ, मूल्याधारित, उद्देश्यपूर्ण एवं विकास पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा माणिक चंद वाजपेयी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। सम्मान में दो लाख रुपए की नकद राशि, एक शाल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक राधेश्याम शर्मा को भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्येयनिष्ठ, मूल्याधारित, उद्देश्यपूर्ण एवं विकास पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा माणिक चंद वाजपेयी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। सम्मान में दो लाख रुपए की नकद राशि, एक शाल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

श्री शर्मा ने अपनी पत्रकारिता यात्रा वर्ष 1952 में काशी हिंदी विश्वविद्यालय के छात्र रहते हुए बनारस से प्रकाशित – दैनिक जनसत्ता- के संवाददाता के रूप में की थी। उसके बाद वह छह साल तक जबलपुर (मध्यप्रदेश) से प्रकाशित- दैनिक युगधर्म- के संपादक रहे। वर्ष 1978  में श्री शर्मा दैनिक ट्रिब्यून, चंडीगढ़ से जुड़ गए और 1982 से 90 तक उन्होंने यहां संपादक के रूप में काम किया और पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित किए।

वर्ष 1990 में उन्हें देश के एक मात्र पत्रकारिता विवि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल का संस्थापक कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने चार वर्ष के अपने कार्यकाल में इस विवि को पूरे भारत में नई पहचान दिलाई। वर्ष 1997 में चंडीगढ़ और धर्मशाला से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र दिव्य हिमाचल के संपादकीय सलाहकार रहे और कुछ समय तक उन्होंने दैनिक  भास्कर चंडीगढ़ को भी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

साहित्यिक अभिरूचि और पत्रकारिता जगत में उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने वर्ष 2005 में उनको हरियाणा साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया। अपने दो साल के सेवाकाल में उन्होंने अकादमी की गतिविधियों को न केवल राज्य के दूरदराज इलाकों तक पहुंचाया वरन नए युवा साहित्यकारों, कवियों और लेखोंकों को भी अकादमी से जोड़ा।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी विश्‍वविद्यालय पटियाला, रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर, रानी अहिल्‍याबाई यूनिवर्सिटी इंदौर, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर में पत्रकारिता के अध्‍यापन का कार्य भी किया। इन्‍होंने पश्चिम जर्मनी, पेरिस, रोम और पूर्वी जर्मनी, पाकिस्‍तान और रूस की यात्राएं भी की। इन्‍हें बलराज साहनी पुरस्‍कार, मातुश्री पुरस्‍कार, राज बदलेव सम्‍मान, हरियाणा सरकार का बाबू बालमुकुंद गुप्‍त पत्रकारिता पुरस्‍कार,  गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...