Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

विकास संवाद मीडिया फेलोशिप की आवेदन तिथि बढ़ी

भोपाल। विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलोशिप के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। अब दस फरवरी तक आवेदन जमा किए जा  सकेंगे। इसके पहले इसकी अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गई थी। इस साल प्रदेश के छह पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन और शोध करने के लिए फेलोशिप दी जाएगी।

भोपाल। विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलोशिप के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। अब दस फरवरी तक आवेदन जमा किए जा  सकेंगे। इसके पहले इसकी अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गई थी। इस साल प्रदेश के छह पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन और शोध करने के लिए फेलोशिप दी जाएगी।

इस वर्ष बहिष्‍कार ( विकास परियोजनाओं के संदर्भ में), पलायन और बाल अधिकार, बाल व्यापार, आदिवासी स्वास्थ्य, शहरी गरीबी और शिक्षा के मुद्दों पर फेलोशिप दी जाएगी। यह फेलोशिप छह माह की अवधि की होगी। इस दौरान पत्रकारों को उनके विषयों पर लेखन और शोध करना होगा। इनमें से एक फेलोशिप अंग्रेजी और एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार को दी जाएगी।

पत्रकार एक शोध प्रारूप, बायोडाटा, अपनी पांच ताजा प्रकाशित खबरें और लगभग 1000 शब्दों में एक आलेख के साथ आवेदन कर सकते हैं। पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक जूरी करेगी। फेलोशिप के दौरान पत्रकार को उनके विषय पर हर माह चार खबर अथवा आलेख लिखने होंगे। विषय से संबंधित किसी एक भाग पर शोध भी अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके साथ ही माह में कम से चार दिन के क्षेत्रभ्रमण की भी बाध्यता होगी। फेलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी ई 7-226, अरेरा कॉलोनी स्थित विकास संवाद कार्यालय से ली जा सकती है। आवेदन फार्म विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.com से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...