भोपाल। विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलोशिप के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। अब दस फरवरी तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इसके पहले इसकी अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गई थी। इस साल प्रदेश के छह पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन और शोध करने के लिए फेलोशिप दी जाएगी।
इस वर्ष बहिष्कार ( विकास परियोजनाओं के संदर्भ में), पलायन और बाल अधिकार, बाल व्यापार, आदिवासी स्वास्थ्य, शहरी गरीबी और शिक्षा के मुद्दों पर फेलोशिप दी जाएगी। यह फेलोशिप छह माह की अवधि की होगी। इस दौरान पत्रकारों को उनके विषयों पर लेखन और शोध करना होगा। इनमें से एक फेलोशिप अंग्रेजी और एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार को दी जाएगी।
पत्रकार एक शोध प्रारूप, बायोडाटा, अपनी पांच ताजा प्रकाशित खबरें और लगभग 1000 शब्दों में एक आलेख के साथ आवेदन कर सकते हैं। पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक जूरी करेगी। फेलोशिप के दौरान पत्रकार को उनके विषय पर हर माह चार खबर अथवा आलेख लिखने होंगे। विषय से संबंधित किसी एक भाग पर शोध भी अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके साथ ही माह में कम से चार दिन के क्षेत्रभ्रमण की भी बाध्यता होगी। फेलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी ई 7-226, अरेरा कॉलोनी स्थित विकास संवाद कार्यालय से ली जा सकती है। आवेदन फार्म विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.com से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।











