Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

विदेशी पत्रकारों के क्‍लब के अध्‍यक्ष बने साइमन डेन्‍येर

विदेशी पत्रकारों के क्लब “द फॉरन करेस्पान्डन्ट क्लब ऑफ़ साउथ एशिया” के द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. 7 अप्रैल को दिल्‍ली में हुए चुनाव में वॉशिंगटन पोस्ट के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख साइमन डेन्येर निर्विरोध अगले दो सालों के लिए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं.

विदेशी पत्रकारों के क्लब “द फॉरन करेस्पान्डन्ट क्लब ऑफ़ साउथ एशिया” के द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. 7 अप्रैल को दिल्‍ली में हुए चुनाव में वॉशिंगटन पोस्ट के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख साइमन डेन्येर निर्विरोध अगले दो सालों के लिए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं.

साथ ही बाकी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई है. कार्यकारिणी में आईटीएन न्यूज़, ब्रिटेन के भारत में ब्यूरो प्रमुख संजय झा, एएफ़पी समाचार एजेंसी के उप ब्यूरो प्रमुख एडम प्लोराइट, ब्रिटिश अख़बार द डेली टेलीग्राफ़ के दक्षिण एशिया संपादक डीन नेल्सन,  एएफ़पी समाचार एजेंसी की ही अम्मू कण्णमपिल्ली, ब्रिटिश अख़बार द टाइम्स के दक्षिण एशिया संपादक फ़्रांसिस इलियट, रेक्स फीचर्ज़ के निकलस हल्लेन, पनोस पिक्चर के संजीत दास, ब्रिटिश अख़बार संडे टाइम्स की दक्षिण एशिया संवाददाता नीकोला स्मिथ और ऑस्ट्रलियन अख़बार द ऑस्ट्रलियन के दक्षिण एशिया संवाददाता अमांडा हॉग को शामिल किया गया है.

इस क्लब के ज्यदातादर सदस्य मुख्य तौर पर दिल्ली में स्थित विदेशी पत्रकार और विदेशी समाचार संस्थाओं में कार्यरत भारतीय पत्रकार हैं. इस प्रतिष्ठित क्लब की स्थापना 1958 में हुई थी और क्लब के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक विशेष किताब “Foreign Correspondent – 50 Years of Reporting South Asia” का विमोचन किया था.

यह क्लब दक्षिण एशिया में कार्यरत विदेशी पत्रकारों का सबसे बड़ा क्लब है, जिसमे दुनिया भर के 500 से ज्यादा जाने माने पत्रकार  शामिल हैं. यह क्लब समय-समय पर विदेशी और भारतीय पत्रकारों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. इसमें क्लब की क्रिकेट टीम काफी लोकप्रिय है, जो दक्षिण एशिया के कई प्रमुख प्रेस क्लबों और वहां की सरकारों के साथ मैच खेलती है. क्लब अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कई तरह के चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिसके द्वारा जमा किये पैसे गरीबों के लिए काम करने वाले जरूरतमंद संस्थाओं को दिया जाता हैं.

अभी तक अध्यक्ष पद पर न्यूयॉर्क टाइम्स की हीदर टिमोन्स मौजूद थी. उनकी कार्यकारिणी के अन्य सदस्यओं ने चुने हुए नए कमेटी को शुभकामनाएं दी और क्लब में एक अच्छे माहौल को बरक़रार रखने की आशा जताई. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...