Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

विधायक ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी!

जामताड़ा (झारखण्ड) के झामुमो विधायक विष्णु भैय्या ने एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है. भुक्तभोगी पत्रकार का नाम गोपाल शर्मा है, जो स्थानीय दैनिक इंडियन पंच के संवाददाता हैं. गोपाल शर्मा ने विधायक की धमकी को गंभीरता से लिया और पूरे घटनाक्रम की सूचना जामताड़ा के आरक्षी अधीक्षक को दे दी है. गोपाल शर्मा ने अपने साथ विधायक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी अखबार प्रबंधन को भी दे दी है.

जामताड़ा (झारखण्ड) के झामुमो विधायक विष्णु भैय्या ने एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है. भुक्तभोगी पत्रकार का नाम गोपाल शर्मा है, जो स्थानीय दैनिक इंडियन पंच के संवाददाता हैं. गोपाल शर्मा ने विधायक की धमकी को गंभीरता से लिया और पूरे घटनाक्रम की सूचना जामताड़ा के आरक्षी अधीक्षक को दे दी है. गोपाल शर्मा ने अपने साथ विधायक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी अखबार प्रबंधन को भी दे दी है.

गोपाल शर्मा के अनुसार जब वो स्थानीय बाज़ार होते हुए अपने आवास के लिए निकल रहे थी, तभी झामुमो विधायक विष्णु भैय्या के उन्हें बुलाया. जब गोपाल शर्मा विधायक के नजदीक पहुंचे, तभी विधायक ने उन्हें गाली दी और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी. उनके अनुसार विधायक उक्त अखबार में अपने विरुद्ध छप रही खबर से नाराज थे. हालांकि जामताड़ा में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कोई नयी नयी बात नहीं है. आज से सात-आठ वर्ष पूर्व ईटीवी के जामताड़ा संवाददाता राजकमल की भी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. और राजकमल के सर को पत्थरों से कुचल दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. BALJIT SINGH

    September 26, 2011 at 5:29 pm

    VIDHYAK JI…PATARKARO NE CHUUDIA NAHI PAHAN RAKHI,SAMBHAL KAR PANGA LENA…BALJIT SINGH PRESIDENT,HARYANA UNION OF JOURNALISTS,9254131498

  2. rajkumar

    September 28, 2011 at 1:10 am

    यह बहुत ही गलत बात है जनता के प्रतिनिधि द्वारा इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...