Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

विश्‍वसनीयता की लड़ाई लड़ रहे छोटे अखबारों के पत्रकार : पुण्‍य

आज के दौर में मीडिया विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहा है. ऐसे में सूचना, समाचार एवं विचारों के संप्रेषण में छोटे समाचार पत्रों की अपनी अलग भूमिका है। हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिमला के गेईटी थियेटर में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘मोनाल टाईम्स’ के रजत जयंती समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में यह बात कही।

आज के दौर में मीडिया विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहा है. ऐसे में सूचना, समाचार एवं विचारों के संप्रेषण में छोटे समाचार पत्रों की अपनी अलग भूमिका है। हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिमला के गेईटी थियेटर में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘मोनाल टाईम्स’ के रजत जयंती समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण व्यवसाय है, जिसके लिए कड़ी लगन एवं प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रिंट और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के लिए विश्वनीयता सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे हर कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए। जी न्यूज चैनल के सम्पादकीय सलाहकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि छोटे समाचार पत्रों की पत्रकारिता विश्वसनीयता की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार पत्र या चैनल के लिए विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। मीडिया अपने नवीन विचारों से राजनीतिक सरोकारों का मार्गदर्शन करता रहा है।

वाजपेयी

वरिष्ठ पत्रकार जेएन साधु और पीसी लोहमी ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ पत्रकार राम दयाल नीरज, सत्येन शर्मा, रविन्द्र रणदेव, सीता राम खजूरिया और अमर उजाला के स्थानीय सम्पादक गिरीश गुरूरानी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्धाज, किशोरी लाल के अलावा जेपी नड्डा, रामलाल, रूपा शर्मा, राजेश शारदा, नगर निगम ए.एन.शर्मा, सूचना, एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक बीडी शर्मा, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक प्रेम शर्मा, उपायुक्त ओंकार शर्मा और शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...