Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सड़क हादसे में अमर उजाला के पत्रकार अनिल की मौत

वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में अमर उजाला के युवा पत्रकार अनिल यादव की मौत हो गई. अनिल एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे. उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई.  घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला.  अनिल को मुखाग्नि उनके पिता ने दी.

वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में अमर उजाला के युवा पत्रकार अनिल यादव की मौत हो गई. अनिल एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे. उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई.  घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला.  अनिल को मुखाग्नि उनके पिता ने दी.

बनारस के संजय नगर, पहाड़िया निवासी अनिल यादव (25 वर्ष) शुक्रवार को जौनपुर शहर में एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे. शनिवार की भोर में वो अपनी बाइक से वापस बनारस लौट रहे थे.  त्रिलोचन महादेव बाजार से आगे बनारस की सीमा में लहंगपुर के निकट मोरम लादकर बनारस से जा रहे एक ट्रक ने अनिल के बाइक में सीधी टक्कर मार दी.  अनिल की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने पर पुलिस शव को घटनास्‍थल से उठाकर थाने ले आई.  अनिल के टूटे मोबाइल से सिम निकालकर पुलिस ने उनकी शिनाख्‍त की तथा हादसे की सूचना उनके पिता शिवनाथ सिंह यादव को दी. खबर मिलने पर अमर उजाला के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए.  कुछ देर बाद अनिल के पिता, मां शिव कुमारी देवी, भाई पवन कुमार भी पहुंच गए. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

शनिवार की देर शाम रामघाट श्‍मशान पर अनिल का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया. मुखाग्नि पिता शिवनाथ सिंह यादव ने दी. अनिल तीन भाइयों में मझले थे.  उनके दो अन्‍य भाई पवन यादव एवं प्रभंजय यादव हैं. दो बहन निहारिका और सबसे छोटी तारिका है. उनके पिता जौनपुर के केराकत तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prashant tripathi rashtriya sahara

    June 6, 2011 at 12:03 pm

    iswar anil ke parizano ko is dukh ko sahne ka sahas de s kast ko sabdo me byan nahi kiya ja sakta hai………………prashant trpathi rashtrya sahara …….pindra

  2. amit yadav

    June 7, 2011 at 7:05 am

    Anil ki parivar ko bhagwan is dukh ki ghadi se nipatne ki shakti de

    amit yadav
    amar ujala lko
    8954886319

  3. jagdeep yadav

    June 8, 2011 at 4:01 am

    Amar ujala ko chahiye ki anil ji ke pariwar ko sarkar ki taraf se sahayta rasi dilwaye………………bhawan Anil ji ke aatma ko santi de….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...