पंचकूला : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम सैलानी दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गभीर चोट आई। उन्हें तुरंत सेक्टर-२१ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन होने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया है। उनका एक आपरेशन हो चुका है इसके बावजूद डाक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दुपहिया चलाना शुरू किया था।
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटर न संभलने से वे सिर के बल गिर पड़े। परिवार के लोगों में चिंता बनी हुई है। पत्रकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सैलानी दो दशक से पत्रकारिता में है। वे दिल्ली प्रेस की प्रमुख पत्रिकाओं में नियमित लेखक हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्रिकाओं में उनके लेख छपते रहते हैं। पंचकूला जिले में फीचर लेखक के रूप में उनकी पहचान बरसों से है। वे जमीन से जुड़े हुए पत्रकार के तौर पर अपने को आंकते हैं और इससे आगे बढऩे का कभी प्रयास नहीं किया। जो भी लिखते हैं धड़ल्ले से लिखते रहे हैं। हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की पंचकूला जिला इकाई उनके जल्द स्वस्थ होकर घर आने की कामना की है। उत्तर क्षेत्र में अच्छे लेखक के रूप में उन्हें उनकी पहचान होती है। सभी उनके ठीक होने की दुवाएं कर रहे हैं।
पंचकूला से जयश्री राठौर की रिपोर्ट.












ram kumar saini
August 31, 2011 at 6:49 pm
selani ji jalad thik hoker ghar aa jaya, bhagawan se parrathan karta hun.
ram kumar saini
August 31, 2011 at 6:51 pm
pursottam ji ke saat is hadse mai sabhi partrkar unke sath hain. parmatama unko jaldi thik kere. sach hai selani ji jamin se jure hue patrkar hain.
mahandra singh
August 31, 2011 at 7:16 pm
Shri p.k. selanai ji sachmuch jamin se jure hue patrakar hain. yah hadasa hona hi tha nahi to wo kabhi vahan chlate bhi nahi the. jane mane journilst selani ji jalad sawsath hoker ghar aaye. unke pariwar ki logo ki yah iccha bhgwan puri kernege. amin