Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सदर विधायक जिंदा हैं, पर हिंदुस्तान में छप गई सांसद की शोक संवेदना

हिंदुस्‍तान, लखीमपुर अखबार किसी को जीते जी मार सकता है, किसी से संवेदना व्‍यक्‍त करवा सकता है. अभी तक कुछेक खबरों के रिपीटेशन का दौर ही हिंदुस्‍तान, लखीमपुर में देखने को मिल रहा था,  पर अब उससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए अखबार ने विधायक को जीते जी मार डाला तथा उनके निधन का संवेदना संदेश सांसद के मुंह से कहवा दिया. इसे लेकर अखबार की खूब छिछालेदर हुई.

हिंदुस्‍तान, लखीमपुर अखबार किसी को जीते जी मार सकता है, किसी से संवेदना व्‍यक्‍त करवा सकता है. अभी तक कुछेक खबरों के रिपीटेशन का दौर ही हिंदुस्‍तान, लखीमपुर में देखने को मिल रहा था,  पर अब उससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए अखबार ने विधायक को जीते जी मार डाला तथा उनके निधन का संवेदना संदेश सांसद के मुंह से कहवा दिया. इसे लेकर अखबार की खूब छिछालेदर हुई.

हिंदुस्‍तान, लखीमपुर के 27 जुलाई के अंक में तीन नम्‍बर पेज पर कांग्रेस के सांसद जफर अली नकवी की तरफ से सदर विधायक उत्‍कर्ष वर्मा के मरने पर शोक संवेदना प्रकाशित किया गया था, जिसमें सांसद ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता देने का भगवान से प्रार्थना किया है. जबकि वास्‍तविकता यह है कि सदर विधायक उत्‍कर्ष वर्मा न जीवित हैं बल्कि स्‍वथ्‍य भी हैं.

इस खबर के प्रकाशन के बाद अखबार पर खूब थू-थू हुई. बताया जा रहा है कि आजकल हिंदुस्‍तान, लखीमपुर में लगातार गलतियां हो रही हैं. पिछले दिनों बंदरों के आतंक पर छपी खबर को रिपीट कर दिया गया था. इसके अलावा भी कई छोटी-मोटी गल्तियां हुई पर इस गलती के बाद तो विधायक भी खासे दुखी हैं. विवेक सेंगर की जगह ब्‍यूरोचीफ की जिम्‍मेदारी निभा रहे उपेंद्र द्विवेदी भी लगातार हो रही गल्तियों का कारण समझ नहीं पा रहे हैं. इसका असर है कि हिंदुस्‍तान का सर्कुलेशन भी घट गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. RAHUL KUMAR THAKUR

    August 3, 2011 at 1:16 pm

    ye sab yellow journalism aur netaon ki chamchagiri ka asr hai,please Hindustan walon is terah patrakarita ko badnaam mat kiya karo.

  2. amit sharma

    August 3, 2011 at 4:58 pm

    अरे भय्या अभी ३० जुलाई को हिंदुस्तान बदायू ने ये कारनामा किया था जिसमे एक स्कूल के मरे हुए मैनेजेर का बयान छाप दिया था और वो भी फोटो सहित यानी हिंदुस्तान वाले आत्माओं से भी बात कर सकते है, और स्वर्ग से उनका बयान लाकर छाप सकते है. जब बदायूं के हिन्दुस्तानी ऐसा कर सकते है तो लखीमपुर वाले पीछे क्यों रहे/ लेकिन लखीमपुर वालो रहोगे बदायूं वालो से पीछे ही क्योकि जिन्दा को तो कोई भी मार सकता है लेकिन मरे को जिन्दा कर पाना हर एक के बस की बात नहीं ये कमाल तो बदायूं वाले ही कर सकते है, हा……..हा….हा……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...