जनसंदेश टाइम्स, कानपुर से चार लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. कानपुर के सीनियर पत्रकार सुनील गुप्ता ने स्वतंत्र भारत से इस्तीफा दे दिया है. वे अब जनसंदेश टाइम्स के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुनील कानपुर प्रेस क्लब के सेक्रेटरी भी हैं.
प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह भी जनसंदेश टाइम्स से जुड़ गए हैं. उन्होंने दैनिक आज से इस्तीफा दे दिया है. ये वहां फोटोग्राफर थे. जनसंदेश में इन्हें सीनियर फोटोग्राफर बनाया गया है. ये इसके पहले भी कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, कानपुर से देवयानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे डेस्क पर कार्यरत थीं. इन्होंने भी अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की हैं. इन्हें यहां भी डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देवयानी पिछले तीन वर्षों से हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हुई थीं.
हिंदुस्तान, लखनऊ से इस्तीफा देकर अमित सिंह भी जनसंदेश के साथ कानपुर में जुड़ गए हैं. अमित को यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमित काफी समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
बताया जा रहा है कि कई अन्य अखबारों के लेआउट डिजाइन और पत्रकार जनसंदेश प्रबंधन के संपर्क में हैं. जिससे आने वाले दिनों में कुछ और हलचल देखने को मिल सकती है.











