Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

हरेंद्र के विजुअल पर कोई और ले उड़ा रामरती देवी पुरस्‍कार

गोरखपुर में दिया जाने वाला रामरती देवी स्‍मृति पुरस्‍कार विवादों के घेरे में आ गया है. सिटी चैनल के फोटो जर्नलिस्‍ट हरेंद्र दुबे ने आरोप लगाया है कि यह पुरस्‍कार उनके द्वारा किए गए विजुअल शूट पर किसी और को दे दिया है. उन्‍होंने गोरखपुर प्रेस क्‍लब में पत्रकार वार्ता कर पूरे विजुअल को सार्वजनिक करने की मांग की है. इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट एवं गाली ग्‍लौज भी किया.

गोरखपुर में दिया जाने वाला रामरती देवी स्‍मृति पुरस्‍कार विवादों के घेरे में आ गया है. सिटी चैनल के फोटो जर्नलिस्‍ट हरेंद्र दुबे ने आरोप लगाया है कि यह पुरस्‍कार उनके द्वारा किए गए विजुअल शूट पर किसी और को दे दिया है. उन्‍होंने गोरखपुर प्रेस क्‍लब में पत्रकार वार्ता कर पूरे विजुअल को सार्वजनिक करने की मांग की है. इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट एवं गाली ग्‍लौज भी किया.

प्रेस वार्ता में हरेंद्र ने कहा कि रामरती देवी पुरस्‍कार पहले से तय लोगों को दिए जा रहे हैं. और ऐसे लोगों का चयन आगामी प्रेस क्‍लब के चुनाव को लाभ हानि देखकर दिया गया है. उन्‍होंने कहा कि 25 दिसम्‍बर 2010 को उन्‍होंने गलरिहा क्षेत्र के भरवलिया गांव में शाम को पांच बजे तेंदुए के हमले से कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली. समाचार संकलन के लिए कई लोग उस गांव गए.

हरेंद्र ने कहा कि सब लोग विजुअल बना रहे थे और फोटो खींच रहे थे. मैं अपना जान जोखिम में डालकर तेंदुए के काफी नजदीक से विजुअल बना रहा था. इसी दौरान उसने एक व्‍यक्ति पर झपट्टा मारा जिसे मैंने अपने कैमरे में कैद कर लिया. यह सीन कोई और नहीं ले पाया था. इस सीन को सिटी चैनल पर सबसे पहले चलाया गया. इसके बाद कई लोग हमारे ऑफिस से विजुअल मांग कर ले गए तथा अपने चैनलों पर चलाया.

हरेंद्र ने कहा कि इसी विजुअल पर राष्‍ट्रीय सहारा के पंकज श्रीवास्‍तव को पुरस्‍कार दिया गया, जिसे मैंने कवर किया था. उन्‍होंने कहा कि इसके अलावा किसी और विजुअल पर पुरस्‍कार दिया जाता तो मुझे कोई एतराज नहीं था. क्‍योंकि पुरस्‍कार का चयन समिति के लोगों को करना होता है, परन्‍तु मेरे विजुअल पर किसी और को पुरस्‍कार दिया गया, मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं. यह विजुअल मेरा है.

हरेंद्र ने बताया कि जब वो अपनी बात रखने के लिए प्रेस क्‍लब में आ रहे थे तो प्रदीप के कुछ शुभचिंतकों ने उनके साथ मारपीट तथा गाली ग्‍लौज की. धमकी दी गई कि बदनाम कर रहे हो यह ठीक नहीं है. हरेंद्र ने कहा कि मुझे पुरस्‍कार नहीं चाहिए पर आयोजक यह सार्वजनिक करें कि उन्‍होंने प्रदीप को पुरस्‍कार किस विजुअल पर दिया है. उन्‍होंने बताया कि इसके पहले भी एक पत्रकार जितेंद्र पांडेय यह विवाद‍ित पुरस्‍कार लौटा चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ek gkp ka patrkar

    May 7, 2011 at 12:52 pm

    harendra ke dave me sachai hai. yeh baat uss gatna ko cover karne gai sabhi patrkar jante hai. dar assal yes pushkar to patrkaro ke hit mai hai. par iss me jo naam puskar paa rahe hai unme se kuch ki yogta par sandeh hai. isske aayojan samiti se juda ek vyakti apni rajneetik mahtvkancha ko pura karne ke liye ayogya patrkaro ko bhi purskrit kar raha hai. yeh dukhad hai. aab iss mai itni rajneeti ho rahi hai ki aayojan samiti ne kuch yese patkaro ko inam dene ka yelan kiya jinho ne innam pane ka aavedan tqak nahi kiya……..

  2. naveen lal suri

    May 7, 2011 at 12:53 pm

    harender tum sangarsh karo hum tumhare sath hai….

  3. manish mishra

    May 7, 2011 at 12:55 pm

    jai ho media ur award danay walo ki. jis ramrati deve awrd ki bat aap nay likihi hai.wah awrd noida kay ek land mafia kay maa kay nam par hai esay mai imandari ki umid kaha. ur rahi bath pankj ki to ek neta kay sifarish say sahara samay may kam kar rahi hi ur sahara buro heda ka khas honay ki wajah say tika hua pankj hamay nahi lagta ki kisi bhi kam layak hai. mangi gayi khabro ko dhika kar ya chura kar aagay bdhna hi uska kam hai.
    harendra bhi hamy aap ki kabiliyat par ykin hai. aap in awrdo ki fikra na karo .aapnay kam karo award khud milaynga.
    manish mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...