Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हेडलाइंस टुडे के पत्रकार की तलाश में गुजरात पुलिस का छापा

हेडलाइंस टुडे, दिल्‍ली के पत्रकार राहुल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पुलिस उनकी तलाश कर रही है. राहुल की तलाश में गुजरात पुलिस ने भोपाल में उनके घर पर छापा मारा. राहुल के खिलाफ गुजरात में अरेस्‍ट वारंट जारी है.

हेडलाइंस टुडे, दिल्‍ली के पत्रकार राहुल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पुलिस उनकी तलाश कर रही है. राहुल की तलाश में गुजरात पुलिस ने भोपाल में उनके घर पर छापा मारा. राहुल के खिलाफ गुजरात में अरेस्‍ट वारंट जारी है.

जानकारी के मुताबिक आज गुजरात पुलिस की टीम भोपाल में राहुल के चार इमली इलाके स्थित घर  पहुंची. पुलिस ने राहुल के घर की तलाशी ली तथा राहुल के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने राहुल के पिता और हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स के स्‍थानीय संपादक एनके सिंह से भी इस संदर्भ में पूछताछ की. इसके बाद पुलिस भोपाल के टाइम्‍स नाउ के कार्यालय भी गई. यहां भी राहुल के बारे में जानकारी हासिल की गई. राहुल कुछ दिन पहले तक टाइम्‍स नाउ के साथ ही जुड़े हुए थे.

बताया जाता है कि राहुल जब सहारा समय के लिए गुजरात के अहमदाबाद में काम करते थे, उसी दौरान दी गई एक रिपोर्ट के लिए पुलिस उनको ढूंढ रही है. हालांकि इस रिपोर्ट के लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस को राहुल की तलाश सद्भावना बिगाड़ने वाले एक समाचार को लेकर है. राहुल सहारा छोड़ने के बाद टाइम्‍स नाउ से जुड़ गए थे. अभी कुछ दिनों पहले ही उनके हेडलाइंस टुडे ज्‍वाइन करने की खबर है. इस संबंध में उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neelabh

    January 1, 2011 at 9:30 am

    As usual Gujrat government is trying to hide their face by slapping cases against journlist.

  2. anaam

    January 1, 2011 at 5:47 am

    Aschrya ki baat hai, jaab baabri masjid maamle men khabren aayi to saab chuppi saad gye. Aur jab rahul ne aapni khabar se parda faash kiya to garam mamaley par sabki jubaan par Taala pad gya, sarkaar ki pool khuli to bolti baand ho gayi. Aab saazish ke tehat itne saal beet janne ke baad Rahul ki Khabar par swaal uthayee ja rahe hai. Police aur Raajneta bhi mauka talaash rahe they,,,, aab Sahara choodey saal ho gye to Sahara walon ko kya parwah. Soochney wali baaat hai ki aysi khabar kisi ko bhi miti to bhala kaun nahin chalata.
    Jo bho ho is mamlay par pure MEDIA ko milkar Police par SWAAL uthana chahiyee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...