Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

अखबार के कार्यालय में बुलवाकर आरोपी को पुलिस से पकड़वा दिया गया!

अखबार के कार्यालयों में पुलिस नहीं घुसती, पर इलाहाबाद में अमर उजाला के कार्यालय में संपादक को अपनी पीड़ा बताने आए एक फूड प्‍लाजा के मैनेजर को अमर उजाला के लोगों ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया तब से अखबार की किरकिरी हो रही है. पीडि़त के परिजनों ने अपनी बात अमर उजाला के नोएडा कारपोरेट ऑफिस पहुंचा दिया है, जिसके बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है.

अखबार के कार्यालयों में पुलिस नहीं घुसती, पर इलाहाबाद में अमर उजाला के कार्यालय में संपादक को अपनी पीड़ा बताने आए एक फूड प्‍लाजा के मैनेजर को अमर उजाला के लोगों ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया तब से अखबार की किरकिरी हो रही है. पीडि़त के परिजनों ने अपनी बात अमर उजाला के नोएडा कारपोरेट ऑफिस पहुंचा दिया है, जिसके बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है.

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक फ्रूड प्लाजा है.  मैनेजर का नाम हैं सैयद. इस प्लाजा के मालिक इलाहाबाद के एक नेता के रिश्तेदार है. इस प्लाजा पर अमर उजाला के दो रिपोर्टरों का बराबर आना जाना, खाना पीना था. सूत्रों का कहना है कि यहां पीने पिलाने का भी दौर चला करता था. एक दिन इस प्लाजा के मैनेजर सैयद की अखबार में काम करने वाले एक रिपोर्टर के एक परिचित डिप्टी सीएमओ के बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया.  मारपीट भी हुई.  इसके बाद डिप्‍टी सीएमओ के बेटे द्वारा अखबार के रिपोर्टरों का सहयोग लेकर मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई.

सैयद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाने लगा. अखबार में प्‍लाजा के खिलाफ खबरें छपने लगीं. मैनेजर ने इसकी शिकायत अखबार के संपादक के फोन पर की तथा उनसे मिलने के लिए समय मांगा.  सूत्रों का कहना है कि सैयद ने आशंका जताई थी कि कहीं मिलने के दौरान उसे गिरफ्तार न करवा दिया जाए.  परंतु संपादक ने उसे इस तरह की घटना नहीं होगी कहकर आश्‍वस्‍त कर दिया था. पर हुआ इसके ठीक विपरीत.  खबर है कि जब प्‍लाजा का मैनेजर संपादक को अपनी पीड़ा बता रहा था उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना के बाद पुलिस अमर उजाला के दफ्तर के पास पहुंच गई.  वह जैसे ही अखबार के दफ्तर से बाहर निकला उसे गिरफ्तार कर लिया गया.  अब वह जेल में है.

इधर, फ्रूड प्लाजा के मालिक और रिश्‍तेदारों ने हार नहीं मानी और इस बात की सूचना अखबार के सीनियरों को नोएडा में दे दी. इसकी जानकारी एमडी राजुल माहेश्‍वरी को भी दी गई है,  जिस पर उन्‍होंने इस मामले में संपादक से रिपोर्ट मांगी है. अब आगे क्‍या कार्रवाई होती है इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...