Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘अगर मुकेश अंबानी पर वो संपादक पर्सनल अटैक करेगा तो छोड़ूंगा नहीं, मेरा नाम मनोज मोदी है’

: सुनिए ये चार टेप : नीरा राडिया के टेपों ने कारपोरेट घरानों- टाटा, अंबानियों आदि के कामकाज के तरीके का भी खुलासा कर दिया है. कारपोरेट के लोग, पूंजीपति जब किसी से खफा होते हैं तो उसे उखाड़ने के लिए किस तरह सक्रिय हो जाते हैं, कैसे-कैसे लोगों को पीछे लगा देते हैं, इसके प्रमाण नीरा के टेपों में मौजूद हैं. आइए आपको एक किस्सा बताते हैं और उससे संबंधित कुछ टेप भी सुनवाते हैं. मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ है मनोज मोदी. मुकेश अंबानी वाले रिलायंस में उसका काफी दबदबा है. मुकेश अंबानी अपने दुख-सुख उसके आगे अभिव्यक्त करते रहते हैं और मनोज मोदी उनके दुखों-सुखों को भांपकर उसके अनुरूप कार्यवाही, एक्शन-रिएक्शन करना शुरू कर देता है.

: सुनिए ये चार टेप : नीरा राडिया के टेपों ने कारपोरेट घरानों- टाटा, अंबानियों आदि के कामकाज के तरीके का भी खुलासा कर दिया है. कारपोरेट के लोग, पूंजीपति जब किसी से खफा होते हैं तो उसे उखाड़ने के लिए किस तरह सक्रिय हो जाते हैं, कैसे-कैसे लोगों को पीछे लगा देते हैं, इसके प्रमाण नीरा के टेपों में मौजूद हैं. आइए आपको एक किस्सा बताते हैं और उससे संबंधित कुछ टेप भी सुनवाते हैं. मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ है मनोज मोदी. मुकेश अंबानी वाले रिलायंस में उसका काफी दबदबा है. मुकेश अंबानी अपने दुख-सुख उसके आगे अभिव्यक्त करते रहते हैं और मनोज मोदी उनके दुखों-सुखों को भांपकर उसके अनुरूप कार्यवाही, एक्शन-रिएक्शन करना शुरू कर देता है.

फोर्ब्स की भारत में प्रकाशित होने वाली मैग्जीन, जो बड़े लोगों पर केंद्रित, धनपशुओं के धन-संपदा-वैभव-लाइफस्टाइल पर केंद्रित मैग्जीन है, में इंद्रजीत गुप्ता ने मुकेश अंबानी के बच्चों इशा और आकाश के उपर एक लेख लिखा. इन बच्चों की पढ़ाई, जीवन शैली से जुड़ी स्टोरी थी. इस स्टोरी को पढ़कर मुकेश अंबानी दुखी हुए. उन्होंने अपने दुख को मनोज मोदी के सामने अभिव्यक्त किया तो मनोज मोदी फोर्ब्स को सबक सिखाने, इंद्रजीत गुप्ता को सबक सिखाने पर आमादा हो गया. नीचे देखिए, चार आडियो टेप दिए गए हैं.

पहले टेप में मनोज मोदी नीरा राडिया से बातचीत में मुकेश अंबानी के आर्टिकल पढ़कर दुखी होने, फोर्ब्स और इसके संपादक इंद्रजीत गुप्ता को सबक सिखाने की तैयारी करने और सबक सिखाने में दस बीस पचास करोड़ रुपये फूंकने की जरूत पड़े तो उससे भी न पीछे हटने की बात कह रहा है.

दूसरे टेप में नेटवर्क18 के सेंथिल नीरा राडिया से फोर्ब्स मैग्जीन में प्रकाशित लेख से मुकेश अंबानी के आहत होने के चलते माफीनामा प्रकाशित करने के बारे में डिस्कस कर रहे हैं. सेंथिल लगभग गिड़गिड़ा रहे हैं नीरा राडिया के सामने कि वे लोग तो कई दिनों से माफी मांगने के बारे में विचार कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि नेटवर्क18 फोर्ब्स मैग्जीन के भारत आपरेशन में पार्टनर है. सेंथिल नीरा राडिया को वो पूरा माफीनामा पढ़कर सुनाते हैं जिसे वे मैग्जीन के अगले अंक में प्रकाशित करने जा रहे हैं. लेकिन नीरा राडिया उन्हें आतंकित करती रहती है और कहती रहती है कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है.

तीसरे टेप में मनोज मोदी और नीरा राडिया अदालत के एक फैसले पर बात कर रहे हैं जिसमें इनका कहना है कि फैसला पूरी तरह मैनेज्ड है. जितने कांफिडेंस से ये लोग अदालत के फैसले पर चर्चा कर रहे हैं, और इनकी जितनी पहुंच है, उससे तो यही जाहिर हो रहा है कि इस देश की अदालतों के फैसले बड़े लेवल पर कैसे प्रभावित किए जाते हैं.

चौथे टेप में मनोज मोदी की बातचीत बरखा से नीरा राडिया करा रही हैं. बरखा किस कदर उत्साहित होकर मनोज मोदी से बात कर रही हैं और बार-बार दिल्ली आने का न्योता दे रही हैं, वो नीचे दिए गए चौथे टेप में सुना जा सकता है.

चारों टेप क्रमशः इस प्रकार हैं–

There seems to be an error with the player !

There seems to be an error with the player !

There seems to be an error with the player !

There seems to be an error with the player !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arjun Thapa

    December 3, 2010 at 12:54 pm

    Ye hai Network 18 ka sach… Ashutosh apne program ” danke ki chot par ” ise dikhayenge ??? ya sirf doosron par ungli uthate rahenge… sharm karo maharaj

  2. RAJ SINH

    December 3, 2010 at 5:17 pm

    आओ बच्चों देखो खुद ही झांकी हिन्दुस्तान की
    भ्रष्टों की तुम करनी देखो भूलो सब बलिदान की [b][/b];D;D;D

  3. ईशांत

    December 4, 2010 at 5:21 pm

    जागो दर्शक जागो, इन धूर्तो के जाल में कभी मत फसना. ये सभी ‘महान’ पत्रकार हमारे आँखों में धुल झोकने का धंधा चलाते हैं, ये तो हमारे महान नेताओ को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ते जा रहे हैं, जागो दर्शकों जागो….

  4. बिल्‍लू

    December 5, 2010 at 8:39 am

    ये मनोज मोदी का सामना भडासियों से नहीं हुआ है। नहीं तो इसकी हालत गधे जैसी कर देते। पत्रकार नहीं ये दलाल है जिनके लिए पैसा भगवान है। अपने संपादक की किस तरह इज्‍जत उतारते हैं, देख लीजिए। संपादक गया तेल लेने, पैसे मिल रहे हैं ना। बस। साथ ही राडिया जैसे औरते हाई प्रोफाइल प्रोफेशनल नही है, ये धंधेबाज हैं।भारत में सैनिक शासन आना चाहिए ओर इन सबको गोली मारी जानी चाहिए। दुखी हो गए है अब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...