प्रतिष्ठा में, श्री निर्मलेंदु साहा, सम्पादक, स्वाभिमान टाइम्स, नई दिल्ली. महोदय, आज दिनांक 14 मार्च 2011 को प्रात: 10 बजकर 56 मिनट पर 09309052522 नंबर से मेरे पास एक फोन आया. फोन पर स्वाभिमान टाइम्स के सीएमडी श्री बनवारी लाल कुशवाहा ने मुझसे बात की. वे मुझसे अभद्र भाषा में बात कर रहे थे और कह रहे थे कि धौलपुर में उनके मिल्क प्लांट के उद्घाटन की खबर के 15 फोटो प्रथम पृष्ठ पर क्यों नहीं छपे. वह मुझे बार-बार निपट लेने की धमकी दे रहे थे.
इस सम्बन्ध में मैं आपसे कहना चाहूँगा कि सीएमडी का मुझे सीधे फोन करना पत्रकारिता के उसूलों और प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन है. दूसरा अखबार के धौलपुर संस्करण से जब मेरा कोई लेना देना नहीं है तो मुझे फोन क्यों किया गया? फिर उनका कौन सा फोटो छपेगा और कौन सा नहीं यह तय करना भी मेरा अधिकार नहीं था. ऐसे में मुझे फोन क्यों किया गया? बनवारी लाल कुशवाहा जी का कहना था कि मेरे विषय में उन्हें सूचना आपने दी है.
यहाँ सवाल है कि संस्थान का सीएमडी किस प्रकार किसी पत्रकार को सीधे फोन कर सकता है? आप भी कई बार धमकी दे चुके हैं कि बनवारी लाल कुशवाहा धौलपुर के बड़े बदमाश हैं और पिछले तीन सालों में उन्होंने 500 करोड़ रुपए कमाए हैं. संस्थान में भी आपने जिन लोगों को भर्ती किया है उनके विषय में सुना जाता है कि उनमें से कई व्यक्ति गंभीर अपराधों में लिप्त हैं. आप ने जिस दिन से अखबार के सम्पादक का कार्यभार संभाला है उसी दिन से आप लगातार मुझे नौकरी से निकाल देने की धमकी देते रहे हैं.
मैं जानना चाहता हूँ कि बनवारी लाल कुशवाहा पर कौन से आपराधिक मुक़दमें हैं और जैसा कि आपका दावा है कि उन्होंने पिछले तीन सालों में 500 करोड़ रुपए कमाए हैं, तो यह कमाई किस तरह की गयी है? क्या स्वाभिमान टाइम्स का प्रकाशन बनवारी लाल कुशवाहा के कथित अपराधों को छिपाने और उनके संरक्षण के लिए किया जा रहा है?
मैं आशा करता हूँ कि आपने जिन एसपी सिंह के टाइपिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी उनके उसूलों की कुछ तो कद्र करेंगे और पत्रकारिता का अपमान नहीं होने देंगे एवं इस विषय में संस्थान के सीएमडी श्री बनवारी लाल कुशवाहा से स्पष्टीकरण लेकर मुझे तीन दिन में इसका संतोषजनक उत्तर देंगे और मेरे जीवन पर किसी भी प्रकार का कोई ख़तरा आता है तो उसका पूर्ण उत्तर दायित्व आपका एवं श्री बनवारी लाल कुशवाहा का होगा.
आपका
अमलेन्दु उपाध्याय
सह सम्पादक
स्वाभिमान टाइम्स
नई दिल्ली.
प्रतिलिपि–
1.प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली.
2. श्री बनवारी लाल कुशवाहा
सी एमडी स्वाभिमान टाइम्स
3. श्री तलत जावेद
सहायक महा प्रबंधक स्वाभिमान टाइम्स
4. श्री नरेश पाण्डेय
प्रबंधक एच आर स्वाभिमान टाइम्स
5.श्री चंडी दत्त शुक्ल
वरिष्ठ समाचार सम्पादक
स्वाभिमान टाइम्स












amit kumar singh
March 15, 2011 at 8:18 am
swabhiman times ek accha akhbar hai halanki naya hai mager bahut age jayega.maine bhi es paper main 1januari se 25januari tak kam kiya mager mujhe salary 12hajar batai gai thi aur sampadak je ne mujhe 25 dino ki kathore mehnat ke bad mana kar diya ki mai khabren na bheju .ab sampadak ji se nivedan hai ki kripya meri salary de de apki mahn kripa hogi.
Rajeev Kumar
March 15, 2011 at 9:31 am
यह पत्रकारिता का अपराधीकरण है…….
या..
अपराधी का बाजारीकरण……..
या..
क्या नाम दें ….
इसे………….???????
मगर देखना है….
अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले…
हम…
मानवीय संवेदनायुक्त ..
इंसान हैं….
या…
हो गए हैं..
फकत..
गदहे…..???????
sanjay pathak
March 15, 2011 at 10:14 am
Its very shameful comred. I with you. Sanjay Pathak, Dehradun.
amit singh
March 28, 2011 at 8:36 am
nirmlendu ji meri salary de dijiye sir pls ,mai apka abhari rahunga.
sujan singh rathore
March 28, 2011 at 9:54 am
print media me sathai job ki garntee nahi.