दैनिक भास्कर, अजमेर से अभिषेक यादव एवं सादिक अली ने इस्तीफा दे दिया है. वे लोग यहां पर रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू की है. दोनों को सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. दोनों लोग काफी समय से दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. कहा जा रहा है इन दोनों लोगों को हिंदुस्तान, बरेली के संपादक आशीष व्यास लेकर आए हैं. उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ज्वाइन करने से पहले श्री व्यास दैनिक भास्कर अजमेर के संपादक थे.
दूसरी तरफ हिंदुस्तान, शाहजहांपुर से स्ट्रिंगर साजिद रजा खान को बरेली बुला लिया गया है. अब वो बरेली में हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं देंगे. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.











