हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से प्रकाशित होने वाले दैनिक दिव्य हिमाचल ने मंडी जिला के ब्यूरो प्रभारी अजय कुमार का प्रमोशन कर दिया है. प्रबंधन ने अजय कुमार को रीजनल डेस्क इंचार्ज बना दिया है. इसके साथ उन्हें हेड ऑफिस बुला लिया गया है. अजय पिछले बारह सालों से दिव्य हिमाचल से जुड़े हुए हैं. इन्होंने अखबार को कई पदों पर अपनी सेवाएं दीं.
अजय के प्रमोशन एवं तबादला की जानकारी अखबार के प्रधान संपादक की तरफ से एक फैक्स भेजकर दी गई. उन्होंने तत्काल प्रभाव से दो दिनों के भीतर हेड ऑफिस को रिपोर्ट करने को कहा गया है. अजय की जगह अभी किसी को मंडी का ब्यूरोचीफ नहीं बनाया गया है. मूलत: हमीरपुर जिला के रहने वाले अजय की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.












lawan thakur
February 13, 2011 at 4:48 pm
congrates. Ajay. Go ahead.
lawan thakur
February 13, 2011 at 4:48 pm
go ahead Ajay.
indermohan
February 15, 2011 at 1:06 pm
Badhai ho
I wish similar many advents to come in your carrier