नोएडा। अमर उजाला के प्रबंध निदेशक और पत्रकार अतुल माहेश्वरी को बुधवार को हजारों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सेक्टर-50 स्थित उनके आवास के सामने सी ब्लॉक पार्क में बुधवार अपराह्न संपन्न हुई उठावनी की रस्म में राजनीति, मीडिया, साहित्य, समाजसेवा और उद्योग जगत समेत समाज के हर वर्ग के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अतुल जी को याद कर कई बार लोगों की आंखें नम हो गईं।
अतुल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के हर कोने से लोग दोपहर दो बजे से ही सेक्टर-50 के सी ब्लॉक पार्क में जुटने लगे थे। कोई उनके साथ बिताए पलों की चर्चा कर रहा था तो कोई हिंदी

अतुलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते राजनाथ सिंह
अतुल जी को भाजपा नेता राजनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, कलराज मिश्र, कांग्रेसी सांसद सतपाल महाराज, सांसद राज बब्बर, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार, कुंवर सर्वराज सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन चौहान, दैनिक जागरण से देवेश गुप्ता और साहित्यकार वीरेन डंगवाल समेत हजारों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। साभार : अमर उजाला











