Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुशासनहीनता में कौशल की महुआ से छु्ट्टी

: पोस्‍ट प्रोडक्‍शन हेड को गाली देने वाला एडिटर मजे में : महुआ से दूसरी खबर है कि प्रोमो एडिटर कौशल को अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया है. कौशल काफी समय से महुआ से जुड़े हुए थे. इनके निकाले जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं. सूत्रों ने बताया कि कौशल को भले ही अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया हो, परंतु प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है.

: पोस्‍ट प्रोडक्‍शन हेड को गाली देने वाला एडिटर मजे में : महुआ से दूसरी खबर है कि प्रोमो एडिटर कौशल को अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया है. कौशल काफी समय से महुआ से जुड़े हुए थे. इनके निकाले जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं. सूत्रों ने बताया कि कौशल को भले ही अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया हो, परंतु प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है.

सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही एक और प्रोमो एडिटर क्षीतिज कपूर ने पोस्‍ट प्रोडक्‍शन हेड शिवाजी को कई लोगों के सामने गाली दी थी. शिवाजी ने इसकी शिकायत भी प्रबंधन से की थी. सूत्रों ने बताया कि शिवाजी इस घटना से इतना आहत हुए थे कि उन्‍होंने अपने रिजाइन की भी तैयारी कर ली थी. कार्रवाई का आश्‍वासन देकर मामले को जैसे तैसे सलटाया गया, परन्‍तु गाली देने वाले एडिटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब कौशल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महुआ में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kaushal

    April 4, 2011 at 7:16 pm

    hi m kaushal & m not the promo producer
    m the graphic artist

  2. b2

    April 4, 2011 at 7:21 pm

    kaushal is a graphic artist not a promo producer

  3. amar

    April 6, 2011 at 7:18 am

    ये महुआ है भाई यहाँ कुछ भी हो सकता है !

  4. amar

    April 6, 2011 at 7:20 am

    मै महुआ के साथ शुरू से ही जुडा हुआ हूँ,महुआ न्यूज़ अब बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हुआ मै और मेरे जैसे सैकड़ो स्ट्रिंगरों ने जी-जान से मेहनत करी और चैनल को न.वन भी बनाया! चैनल में जबतक बिहार में ओमप्रकाश जी और मृत्युंजय जी और दिल्ली में ओमप्रकाश सिंह और अंशुमान जी रहे तबतक स्ट्रिंगरो की सुनी जाती रही पर अब करीब पन्द्रह दिनों से सबकुछ बदल गया है! पहले हमलोग मानते थे की हमारा प्रतिस्प्रधा ई.टी.वी के साथ है पर अब लगता है की “आजतक” को चुनौती देने की तैयारी चल रही है! कुछ गिने चुने चमचा टैप स्ट्रिंगर को छोड़कर किसी का भी डे प्लान पास नहीं होता है! जातिवाद तो हर जगह हावी रहा है,अब महुआ में भी देखने को मिल रहा है समझ ही सकते है विस्तार से क्या बताएं! “सिंह इज किंग” वाली बात कुछ लोग महुआ न्यूज़ में आजमाना चाहते हैं! जानकारी मिली है की स्ट्रिंगरों से ख़बरें इसलिए नहीं ली जा रही है की जल्द ही धर्मेन्द्र सिंह अपना नया नेटवर्क बनाने वाले हैं! मै सात वर्षों से रीजनल चैनल में ही काम कर रहा हूँ पर कोई भी रीजनल चैनल चार बच्चे की मौत की खबर छोड़ सकता है ऐसे सैकड़ो उदाहरन हैं,और कहा जाता है की “कुछ नया खोजिये””कुछ नया बताइए” भाई क्या नया खोजे बताइये तो सही स्ट्रिंगर या इनपुट हेड……….
    मेनेजमेंट को यह दिखाया जा रहा है की स्ट्रिंगर काम नहीं कर रहे हैं ताकि धर्मेन्द्र सिंह का अपना नेटवर्क बनाने का रास्ता साफ़ हो जाय! महुआ को अगर फिरसे टी.आर.पी में न.वन होना है तो फिर से एकबार पुराने लोगों को ही लाना होगा नहीं तो ये भुप्पी जैसे लोग तिवारी बाबा का लुटिया डुबो देगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...