Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अन्ना के खराब स्वास्थ्य की खबर से यूपी के अफसरों के चेहरे खिले

: फीकी रही इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की लखनऊ रैली : इंडिया अंगेस्ट करप्‍शन की लखनऊ में आयोजित रैली का रंग फीका ही रहा। अन्ना के न आने की खबर से लखनऊ के वाशिंदे अन्ना की टीम को सुनने के लिए घरों से नहीं निकले। देश भर से अन्न्ना को मिले समर्थन के मददेनजर यूपी सरकार के हाथ-पांव फूले हुए थे कि सुलतानपुर, वाराणसी और लखनऊ में अन्ना की रैली के दौरान अपार जन समूह उमड़ेगा लेकिन अन्ना के न आने के कारण एक बड़ा आयोजन छोटी-मोटी मीटिंग में तब्दील हो गया।

: फीकी रही इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की लखनऊ रैली : इंडिया अंगेस्ट करप्‍शन की लखनऊ में आयोजित रैली का रंग फीका ही रहा। अन्ना के न आने की खबर से लखनऊ के वाशिंदे अन्ना की टीम को सुनने के लिए घरों से नहीं निकले। देश भर से अन्न्ना को मिले समर्थन के मददेनजर यूपी सरकार के हाथ-पांव फूले हुए थे कि सुलतानपुर, वाराणसी और लखनऊ में अन्ना की रैली के दौरान अपार जन समूह उमड़ेगा लेकिन अन्ना के न आने के कारण एक बड़ा आयोजन छोटी-मोटी मीटिंग में तब्दील हो गया।

पिछले लगभग दो हफ्तों से लखनऊ में जिस तरह अन्ना की रैली को लेकर प्रचार-प्रसार और जन समर्थन जुटाने की मुहिम चलाई जा रही थी वो अन्ना के न आने की खबरों के चलते बेअसर ही साबित हुई। गोमती तट स्थित झूलेलाल पार्क रैली स्थल पर बमुश्किल सात-आठ सौ की भीड़ ही जुट पाई जिसमें पुलिस-प्रशासन और मीडिया वालों की अच्छी-खासी तादाद भी शामिल थी। अन्ना की टीम के सदस्य अरविंद केजरीवाल, स्वामी अग्निवेश, जसपाल भट्टी को सुनने को लेकर लखनऊ वालों में उत्साह नजर नहीं आया। जबकि प्रदेश में अन्ना की प्रस्तावित रैलियों को लेकर यूपी सरकार की चिंता का आलम ये था कि उसने रातों-रात धरना प्रदर्शन नियमावली ही बदल डाली थी।

लखनऊ विश्‍वविद्यालय ने तो सरकारी रूख भांपते हुए लखनऊ टीचर एसोसिशन द्वारा अन्ना के लिए आयोजित कार्यक्रम हेतु आंवटित मालवीय सभागार और गेस्ट हाउस के कमरों की बुकिंग ही निरस्त कर दी थी। लेकिन जैसे ही अन्ना की अस्वस्थता का समाचार फैला यूपी सरकार ने राहत की सांस ली और जो सरकारी मशीनरी कल तक कार्यक्रम को असफल बनाने में प्रयासरत थी, वही रैली के सफल आयोजन और व्यवस्था की वाहवाही लूटने को बेताब नजर आ रही थी।

वैसे सिविल सोसाइटी के सदस्यों का लखनऊ में दिन भर व्यस्त कार्यक्रम रहा, सुबह दस बजे सेंट फ्रांसिस कालेज में शहर के प्रबुद्वजनों से बातचीत के बाद दोपहर साढे़ बारह बजे कैथड्रल स्कूल में प्रेस कांफ्रेस, दोपहर तीन बजे गोमतीनगर में सिटी मांटेसरी स्कूल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जुड़े विभिन्न जिलों के समन्वयकों, कार्यकर्ताओं की ओर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग और शाम पांच बजे राजभवन में टी-पार्टी के बाद निर्धारित कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा लेट शाम साढे़ छह बजे अन्ना की टीम रैली स्थल पर पहुंची।

इंडिया अंगेस्ट करप्‍शन की लखनऊ रैली को कवर करने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों की अच्छी- खासी भीड़ के अलावा सभी प्रमुख चैनलों की ओबी वैन भी रैली स्थल पर तैनात थी, लेकिन रैली स्थल पर सन्नाटा देखकर सभी को निराशा ही हाथ लगी। रैली में लखनऊ शहर के छात्र, टीचर, रंगकर्मियों, समाजसेवियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सीनियर पत्रकारों ने शिरकत तो की लेकिन जिस स्तर के जनसमर्थन, सहयोग और उत्साह की उम्मीद लखनऊ से थी उस मुकाबले में आयोजन फीका ही रहा।

रैली में जसपाल भट्टी ने अपने चिर-परिचित चुटीले अंदाज में बात रखी तो वहीं स्वामी अग्निवेश और अरविंद केजरीवाल ने भी जोश जगाने का प्रयास किया, मीटिंग को अन्ना हजारे ने

डा. आशीष

डा. आशीष

फोन से संबोधित किया। मंच पर अन्ना की टीम के अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान के अलावा रैली के स्थानीय समन्वयक आरके अग्रवाल के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। अगर रैली के आयोजक वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा अन्ना के संबोधन का इंतजाम करवा देते तो रैली का रंग कुछ बदल सकता था।

लेखक डा. आशीष वशिष्‍ठ स्‍वतंत्र पत्रकार तथा लखनऊ के निवासी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neelkamal sahu

    May 2, 2011 at 8:00 pm

    एकदम सही ले कहा सर आपने पर एक सच यह भी है के चाहे कोई लाख जातन कर ले अब सच की आवाज को दबा पाना इतना आशन नहीं रह गया है.
    जिस दिन लोग आवाज उठाने के लिए किसी अन्ना जी का इंतज़ार करने के बजाय खुद में एक अन्ना पैदा कर लेंगे उस दिन सच में जनतंत्र का उद्देश्य सार्थक होगा .

    जय हिंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...