Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अफरोज को वेबसाईट ने पर्सन आफ द ईयर चुना

अफरोज आलम साहिल को प्रतिष्ठत वेबसाईट twocircles.net की ओर से Person of the year चुना गया है। अफरोज़ फिलहाल UNI tv में बतौर Sr. Correspondent काम कर रहे हैं, साथ ही मीडिया स्कैन के सम्पादक की भी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले tv9 में बतौर Sr. Correspondent व RTI Desk Incharge काम कर चुके हैं। tv9 पहले विभिन्न अखबारों में अफरोज लेखन कार्य करते रहे हैं। अफरोज आलम साहिल एक ख्याति प्राप्त RTI Activist भी हैं। उन्होंने अपने काम के ज़रिए फर्ज़ी एनकाउंटर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई संवेदनशील खुलासे किए।

अफरोज आलम साहिल को प्रतिष्ठत वेबसाईट twocircles.net की ओर से Person of the year चुना गया है। अफरोज़ फिलहाल UNI tv में बतौर Sr. Correspondent काम कर रहे हैं, साथ ही मीडिया स्कैन के सम्पादक की भी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले tv9 में बतौर Sr. Correspondent व RTI Desk Incharge काम कर चुके हैं। tv9 पहले विभिन्न अखबारों में अफरोज लेखन कार्य करते रहे हैं। अफरोज आलम साहिल एक ख्याति प्राप्त RTI Activist भी हैं। उन्होंने अपने काम के ज़रिए फर्ज़ी एनकाउंटर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई संवेदनशील खुलासे किए।

उन्होंने राजनीतिक दलों के चन्दों की पोल खोली वहीं बिहार के नीतिश के सच्चाईयों को भी लोगों के सामने रखा। इनकी कई खबरों पर देश में बहस चली। गौरतलब है कि twocircles.net मुस्लिम समाज से जुडे मसलों को उठाने वाली विश्व की उन चुनिंदा वेबसाईट्स में से एक है जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसके पाठकों में तीसरी दुनिया से लेकर यूरोप, अमेरिका और एशिया के नागरिक शामिल हैं। ये वेबसाईट अमेरिका से ऑपरेट की जाती है। twocircles.net ने Person of the year award के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 6 महीने पहले शुरू की थी। इस अवार्ड के खातिर देश भर से आए सैकड़ों नॉमिनेशन में अंतिम तौर पर 20 लोगों को चुना गया। इन 20 लोगों के प्रोफाईल वेबसाईट पर डाले गए और ऑनलाईन वोटिंग हुई। इन 20 लोगों में भूतपूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम, डॉ. जाकिर नायक, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट, लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी व बदरूद्दीन अजमल, राज्यसभा सांसद अली अनवर, American Federation of Muslims of Indian Origin (AFMI)  के संस्थापक Dr. AR Nakadar, People’s Vigilance Committee for Human Rights (PVCHR) के संस्थापक Dr. Lenin Raghuvanshi, Tamil Nadu Muslim Munnetra Kazhagam के अध्यक्ष Dr. MH Jawahirullah,  PFI के E Aboobackar, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के आमिर रशादी, रहमानी-30 के अभयानंद, शाही इमाम अहमद बुखारी जैसे नाम शामिल थे। अफरोज को इन नामों के बीच Person of the year award के लिए चुना गया। उन्हें ये अवार्ड 4 दिसंबर को दिया जाएगा।  प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay

    November 7, 2010 at 9:37 am

    badhai ho afroz
    swadesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...