लखनऊ में पत्रकार अभिलाष भट्ट ने इंडिया न्यूज छोड़कर सीएनईबी न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने सीएनईबी में बतौर यूपी ब्यूरो चीफ काम देखेंगे। अभिलाष इससे पहले जनमत, जी न्यूज, आजाद न्यूज चैनलों में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। पत्रकारिता में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी अभिलाष पत्रकारिता में आठ वर्षों से हैं।
कम उम्र में पत्रकारिता में अपने दम पर लगातार सफलता पाने वाले अभिलाष को नई पारी के लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन ने बधाई दी है।











