Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के मेरठ एडिशन में दो खबरें रिपीट

: राडिया की खबर एक ही पेज पर दो बार प्रकाशित : अखबार की दुनिया में पेज व खबर रिपीट होने जैसी गलतियां होती रहती हैं. कभी कभार एकाध खबरें रिपीट हो जाती हैं. लेकिन एक ही दिन में दो-दो खबरें रिपीट हो जाए तो यह अखबार के ब्रांड इमेज को प्रभावित करती है. और यह खबर एक ही पन्‍ने पर रिपीट हो तो इससे अखबार में कार्यरत लोगों के लापरवाह होने की छवि बनती है. आज ऐसी ही गलती अमर उजाला, मेरठ में हुई है. अखबार में दो-दो खबरों का रिपीटेशन एक साथ हुआ है.

: राडिया की खबर एक ही पेज पर दो बार प्रकाशित : अखबार की दुनिया में पेज व खबर रिपीट होने जैसी गलतियां होती रहती हैं. कभी कभार एकाध खबरें रिपीट हो जाती हैं. लेकिन एक ही दिन में दो-दो खबरें रिपीट हो जाए तो यह अखबार के ब्रांड इमेज को प्रभावित करती है. और यह खबर एक ही पन्‍ने पर रिपीट हो तो इससे अखबार में कार्यरत लोगों के लापरवाह होने की छवि बनती है. आज ऐसी ही गलती अमर उजाला, मेरठ में हुई है. अखबार में दो-दो खबरों का रिपीटेशन एक साथ हुआ है.

इस अखबार के पेज नम्‍बर 13 पर राडिया से संदर्भित खबर दो बार प्रकाशित हुई है. सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों खबर एक ही हेडिंग के साथ लगी हैं. ‘स्‍पेक्‍ट्रम कीमतों पर उलझन में केंद्र सरकार’ खबर के साथ सेकेंड स्‍टोरी के रूप में ‘टूजी मामले में कनिमोझी राडिया से पूछताछ जल्द’ शीर्षक एवं राडिया के फोटो के साथ यह खबर लगी है. यह खबर सिंगल कॉलम में है. इसी पेज के बॉटम में फिर यह खबर सिंगल कॉलम में ‘टूजी मामला कनिमोझी और राडिया से पूछताछ जल्द’ के शीर्षक से प्रकाशित हुई है. इस खबर में राडिया की फोटो नहीं है. यह खबर पहले वाले खबर से थोड़ी बड़ी भी है, लेकिन दोनों समाचार अक्षरश: एक ही हैं.

यह गलती होती तो मानवीय भूल मानकर भूला जा सकता था. परन्‍तु इसी पेज पर सेकेंड लीड के रूप में सबरजीत की फोटो समेत सिंगल कॉलम की खबर लगी है, जिसका शीर्षक है ‘सरबजीत मामला दोबारा खोलने को याचिका दायर’. सेम यही खबर अखबार के 16 नम्‍बर पेज पर है. डेढ़ कॉलम की यह खबर ‘सरबजीत केस दोबारा खोलने को याचिका’ शीर्षक से फोटो सहित प्रकाशित हुई है. अब इस मानवीय गलती माना जाय या लापरवाही यह तो अखबार प्रबंधन ही तय करेगा. परन्‍तु अखबारों में खबरों के दोहराव से पाठक जरूर निराश होते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ak pathak

    March 7, 2011 at 12:24 pm

    kav office poltice me aur sinior ke pressor aur bina weekly rest liye tanaw me kam karke dhekhe… to pata chalega ki aishi galti kyo hoti hain…
    kv v koe patarkar janbujhkar aisha kam nahi karta hai….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...