Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला ने की तीन मैगजीन लाने की तैयारी

अमर उजाला ग्रुप अखबारी दुनिया में अपने कदम जमाने के बाद मैगजीन लाने की तैयारी कर रहा है. ग्रुप ने तीन हिंदी मैगजीनों को प्रकाशित करने की योजना तैयार की है. इनमें एक मैगजीन जागरण के सखी की तरह महिला सेंट्रिक होगी. उजाला की नजर पूरे हिंदी बेल्‍ट पर है. प्रबंधन अपने अखबार के पाठकों के सहारे इन पत्रिकाओं को भी सफलता दिलाने की तैयारी कर रहा है.

अमर उजाला ग्रुप अखबारी दुनिया में अपने कदम जमाने के बाद मैगजीन लाने की तैयारी कर रहा है. ग्रुप ने तीन हिंदी मैगजीनों को प्रकाशित करने की योजना तैयार की है. इनमें एक मैगजीन जागरण के सखी की तरह महिला सेंट्रिक होगी. उजाला की नजर पूरे हिंदी बेल्‍ट पर है. प्रबंधन अपने अखबार के पाठकों के सहारे इन पत्रिकाओं को भी सफलता दिलाने की तैयारी कर रहा है.

ग्रुप की पहली पत्रिका युवाओं को ध्‍यान में रखकर प्रकाशित की जा रही है. दो सौ पेज के इस पत्रिका को जनवरी में लांच किए जाने की तैयारी है. दूसरी पत्रिका करेंट अफेयर्स और साहित्‍य को ध्‍यान में रखकर प्रकाशित की जाएगी. माना जा रहा है कि इस पत्रिका को दिल्‍ली प्रेस की सफल पत्रिका सरस सलिल के कंपटीटर के रूप में लाया जा रहा है. इस साप्‍ताहिक मैगजीन में 32 पेज होंगे. इसके जनवरी के आखिर में लांच किए जाने की संभावना है. तीसरी पत्रिका पूर्ण रूप से महिलाओं को ध्‍यान में रखकर लाई जा रही है. यह जागरण के सखी की तरह महिला बेस्‍ड होगी. इस मैगजीन के फरवरी के आखिर में लांच किए जाने की उम्‍मीद है.

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन मान रहा है कि अखबार की वजह से ग्रुप का पूरा ढांचा तैयार है. बस सही तरीके से प्रबंध करके इन पत्रिकाओं को आसानी से पाठकों तक पहुंचाया जा सकता है. पहले भी अमर उजाला शुक्रवार को रूपायन के रूप में छोटी पत्रिका अपने पाठकों तक पहुंचाता रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amitkumar;;editor in chief civil services path

    January 8, 2011 at 9:59 am

    mujhe lagta hai amar ujala ko civilservices aspirant ke liye bhi magzine nikalini chahiye kyon ki ye bhi ek bada area hai aur hindi ke student ko best material nahi mil pata hai .apke dara aisa ho ye apekha rakhten hai

  2. amitkumar;;editor in chief civil services path

    January 8, 2011 at 9:54 am

    mujhe lagta hai amar ujala ko civilservices jaise exam ke student ke liye bhi magzine deni chahiye.ye bhi ek big market hai

  3. GHANSHYAM RAI

    December 28, 2010 at 9:25 am

    achchh h berojgar jn. ko kam to milega .ab bhaskar aur jagarn ki aap laen lg jao

  4. anamisharanbabal

    December 28, 2010 at 11:37 am

    au group me koie b magzine safal rahi nahi h bt magzine ki tikadi safal ho just lyk mother dairy ki safal ki tarah vvvg mubarak ho

  5. कमल शर्मा

    December 28, 2010 at 11:52 am

    अमर उजाला को अपना अमर उजाला कारोबार अखबार भी फिर से लांच करना चाहिए। ईटी हिंदी, बिजनैस भास्‍कर और बिजनैस स्‍टैंडर्ड हिंदी आज तक अमर उजाला कारोबार की कंटेंट की ऊंचाई को आज तक छू नहीं पाए हैं। पहले की तुलना में अब पाठक भी बढ़े हैं और सजग भी हुए हैं। अमर उजाला प्रबंधन खासकर अतुल जी को अमर उजाला कारोबार फिर से लाने पर विचार करना चाहिए।

  6. Madan Singh Kushwaha Ghazipur

    December 31, 2010 at 5:32 am

    Bahut achchha hai

  7. Ankush

    December 30, 2010 at 11:55 am

    Pahele bhi amar ujala ne yellow pages nikali thi jo Mr. Sunil Mutreja sahab ki bajah se barbad ho gayi or ilzam laga Dr. Gupta per….ab ye bhi barbad kareneg ..lagta hain Mutreja ji ne kasam kha rakhai hain ki Amar Ujala ko barbad karna hi hain.
    Chalo bhai logo tamasha ka pahala seen ..Teen Magzine.

  8. jitendra

    February 26, 2011 at 11:39 am

    rajasthan me kab aa raha hai ujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...