अमर उजाला, बुलंदशहर के ब्यूरोचीफ विजय शंकर पांडेय और सीओ संसार सिंह के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना को उजाला प्रबंधन ने गंभीरता से लिया था. इस मामले की जांच प्रबंधन ने एक सीनियर पत्रकार को सौंपी थी, खबर है जांच के बाद विजय शंकर पांडेय से बुलंदशहर की जिम्मेदारी ले ली गई है. नोएडा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट ने विजय शंकर का तबादला अमर उजाला, गोरखपुर के लिए कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि बीते 28 मार्च की रात बुलंदशहर में शब्बीर कुमार के कार्यक्रम में अमर उजाला के ब्यूरोचीफ विजय शंकर पांडेय और सीओ संसार सिंह के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद सीओ ने ब्यूरोचीफ के ऊपर हाथ उठा दिया था. इसकी सूचना मिलने के बाद कारपोरेट ऑफिस के निर्देश पर एक वरिष्ठ पत्रकार को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई थी.
बताया जा रहा है कि उक्त सीनियर जर्नलिस्ट ने पूरे मामले की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट एमडी राजुल माहेश्वरी को दे दी थी. राजुल ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद विजय शंकर को अभयदान देते हुए उनका तबादला गोरखपुर करने का आदेश दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर ही विजय शंकर को गोरखुपर रिपोर्ट करने का परवाना थमा दिया जाएगा. विवाद के बाद से भी बुलंदशहर का प्रभार विजय ही संभाल रहे थे. अभी उनकी जगह किसको भेजा जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.












नरेन्द्र
April 15, 2011 at 11:37 am
जनाब, संसार सिंह भी नप गये है।
बहुत खूब
April 16, 2011 at 5:25 am
इस फैसले की तारीफ की जानी चाहिये। इससे लगता है कि राजुल जी को अमर उजाला की बिगड़ती (बल्कि कहा जाये कि खत्म होती) छवि की चिंता है। दरअसल पिछले एक दो साल से अमर उजाला की जड़ों में जो मट्ठा डाला जा रहा है उसके नतीजे अब सामने आने लगे हैं। लेकिन उम्मीद की जानी चाहिये कि अकेले पड़े राजुल जी सब संभाल लेंगे। वैसे एक सवाल ये भी है कि अमर उजाला के संपादकों, कार्यकारी संपादकों वगैरह के खिलाफ शिकायतों के जो पुलिंदे नोएडा के ऑफिस में जमा हो रहे हैं उनके बारे में राजुल जी इस तरह तुरत-फुरत फैसले कब लेंगे?