Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अमर उजाला, लखनऊ में देवेश और सुषमा के बीच फिर विवाद, दोनों छुट्टी पर भेजे गए

: अपडेट : अमर उजाला, लखनऊ में एक बार फिर विवाद के शोले भड़क उठे हैं. डीएनई देवेश त्रिपाठी एवं सब एडिटर सुषमा पाठक के बीच एक बार फिर जमकर कहासुनी हुई है. संपादक इंदुशेखर पंचोली छुट्टी पर हैं, विवाद के बाद उनके निर्देश पर न्‍यूज एडिटर दोनों लोगों को चार दिन कार्यालय न आने का आदेश सुना दिया है. बताया जा रहा है कि विवाद लेट शिफ्ट लगाने का है. इन लोगों के बीच इससे पहले भी बहस हो चुकी है.

: अपडेट : अमर उजाला, लखनऊ में एक बार फिर विवाद के शोले भड़क उठे हैं. डीएनई देवेश त्रिपाठी एवं सब एडिटर सुषमा पाठक के बीच एक बार फिर जमकर कहासुनी हुई है. संपादक इंदुशेखर पंचोली छुट्टी पर हैं, विवाद के बाद उनके निर्देश पर न्‍यूज एडिटर दोनों लोगों को चार दिन कार्यालय न आने का आदेश सुना दिया है. बताया जा रहा है कि विवाद लेट शिफ्ट लगाने का है. इन लोगों के बीच इससे पहले भी बहस हो चुकी है.

सूत्रों का कहना है कि पिछली बार इन दोनों के बीच हुए विवाद के बाद से स्थिति कंट्रोल में थी, सबकुछ सामान्‍य चल रहा था. इस बीच संपादक इंदुशेखर पंचोली अपनी माताजी की तबीयत खराब होने की वजह से अवकाश पर चले गए तो देवेश त्रिपाठी ने सुषमा पाठक का शिफ्ट बदलकर लेट नाइट कर दिया. सूत्रों का कहना है कि सुषमा ने इसके बारे में बात की तो उन्‍हें कहा गया कि काम सीखने के लिए शिफ्ट बदला गया है. इसके बाद जब सुषमा जब एक रात अपनी गाड़ी खराब होने के चलते रास्‍ते में फंस गईं तो उन्‍होंने इसकी जानकारी देवेश त्रिपाठी को दी तथा अपनी परेशानियां बताईं.

देवेश ने सुषमा की परेशानी पर ध्‍यान देने की बजाय नसीहत देने लगे, जो सुषमा को नागवार गुजरा. इसके बाद सुषमा भी नाराज होकर देवेश त्रिपाठी को जमकर बुरा भला कहा. कार्यालय में काफी लोगों के सामने जमकर हो हल्‍ला हुआ. नई-पुरानी बातें एक दूसरे को सुनाई गईं. वे इसके पहले भी एक बार सुषमा से उलझ चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद कुछ सहयोगियों ने इसकी जानकारी एनई को दी. एनई ने फोन करके संपादक इंदुशेखर पंचोली को पूरे मामले से अवगत कराया. बताया जा रहा है कि संपादक ने पूरा मामला सुनने के बाद दोनों लोगों को चार दिन तक कार्यालय न आने से मना करने का निर्देश एनई को दिया. उन्‍होंने कहा है कि अब पूरा मामला उनके आने के बाद निपटाया जाएगा.

इस मामले में जब सुषमा का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्‍होंने कहा कि हां काम को लेकर थोड़ी गरमा गरमी हुई है, कोई बड़ी बात नहीं हुई है. उन्‍होंने छुट्टी पर भेजे जाने जैसी किसी घटना से इनकार किया. इस संदर्भ में जब देवेश त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्‍होंने बताया कि उनकी बिटिया बीमार है, जिसके चलते वे छुट्टी पर हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं. यह काम को लेकर होने वाला नरमी गरमी का मामला है. इतनी बड़ी बात नहीं है कि इसे खबर बनाया जाए. कुछ लोग जानबूझकर इस मामले को सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj piyush

    September 11, 2011 at 9:39 pm

    chalo amar ujala me too karrwaiee bhi hai. sahara me. patkee patka kr lowo tab bhi kuch nahee hoga.bas khoonta majboot hona chahiye.suna hai sahara mei balishalee sampadak shri L.N. SHETAL aur paddee bhar ke riportar mai too-too mai-mai hi nahee hath bhi uth gaya tha lekin kisee ball banka nahee. bataya jata hai ki reportar samoooh sampadak ke LATKAN huwa katee. 8 mah se mukkhyalaya mai maoj kar rahe hai.

  2. Kesavan

    October 10, 2011 at 8:38 am

    sushma pathak ko kabhi bhi use kar sakte ho vo amar ujaja ke sare staff ki girk friend hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...