वाराणसी। अमर उजाला से चार लोगों के स्थानांतरण की खबर है। डीएनई संजय शर्मा को नोएडा, दिलीप सिंह वरिष्ठ उप संपादक का बरेली, पवन कुमार सिंह उप संपादक का मुरादाबाद और सिस्टम इंजीनियर जयनारायण पांडेय का इलाहाबाद स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बाबत इन सभी लोगों को पहले ही बताया जा चुका था। अब इस पर अमल किया गया है। जानकार कुछ और लोगों के आगामी दिनों स्थानांतरण की बात कह रहे हैं।











