Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला से सुनील कुमार ने दिया इस्‍तीफा, लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला, वाराणसी से सब एडिटर सुनील कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने संपादक को भेजे गए इस्‍तीफे में प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है. सुनील पिछले दस सालों से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते छुट्टी न मिलने तथा वेतन काट लिए जाने से नाराज होकर अपना इस्‍तीफा सौंपा है. पूछे जाने पर सुनील कुमार ने अपने इस्‍तीफे की पुष्टि की.

अमर उजाला, वाराणसी से सब एडिटर सुनील कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने संपादक को भेजे गए इस्‍तीफे में प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है. सुनील पिछले दस सालों से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते छुट्टी न मिलने तथा वेतन काट लिए जाने से नाराज होकर अपना इस्‍तीफा सौंपा है. पूछे जाने पर सुनील कुमार ने अपने इस्‍तीफे की पुष्टि की.

सुनील ने बताया कि मैं अप्रैल माह से ही सर्वाइकल स्पोंड्लाईटिस से गम्भीर रुप से पीड़ित हूं, बावजूद इसके सम्पादक डा. तीर विजय सिंह ने अवकाश मंजूर नहीं किया. ये बीमारी मुझे लगातार दस-दस घंटे काम करने के चलते हुई है. कार्यालय में मैंने उल्टियां की इसके बावजूद मुझे अवकाश नहीं दिया गया. मैं 14 अगस्त को अपने भाई को भेजकर 6 दिन की छुट्टी मांगी तो सम्पादक ने लीव बिदाउट पे कर दिया, जब कि मेरा 81 ईएल, 51 मेडिकल, 7 सीएल अभी भी शेष है.

सुनील का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जाता है. कई लोगों को दूसरे कामों के लिए भी मेडिकल लीव दिया गया, जबकि मैं सचमुच बीमार हूं तो मेरा उत्‍पीड़न किया जा रहा है. सुनील ने कहा कि मैं इस मामले में मानवाधिकार आयोग, लेबर कोर्ट तथा एससीएसटी आयोग को भी अपनी शिकायतें भेजूंगा तथा इसमें राजुल माहेश्‍वरी तथा स्‍थानीय संपादक को पार्टी बनाऊंगा.

नीचे सुनील द्वारा संपादक को भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SONU

    October 17, 2011 at 3:05 pm

    A SAB AU ME HOTA HAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...