आगरा से प्रकाशित अमर भारती से खबर है कि सौरभ वार्ष्णेय को मथुरा का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. वे मथुरा में अखबार की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे. वे पिछले ग्यारह सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत मुरादाबाद से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अखबार मुंसिफ से की थी. इसके बाद दैनिक वीर अर्जुन, दाता संदेश, अकिंचन भारत, दैनिक जागरण, पब्लिक एशिया, समय जगत, दैनिक हाक को भी अपनी सेवाएं दीं.
जनता टीवी से खबर है कि संदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे. उन्होंने अपनी नई पारी महुआ न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां आउटपुट में लाया गया है. संदीप चार सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. जनता टीवी ज्वाइन करने से पहले वे आजाद न्यूज के साथ जुड़े हुए थे.











