जीएनएन न्यूज से खबर है कि अमिताभ भट्टाचार्य फिर से चैनल हेड बन गए है. जल्द ही वे अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे. पिछले तीन-चार दिनों की माथापच्ची के बाद प्रबंधन ने दुबारा अमिताभ भट्टाचार्य को चैनल की कमान सौंप दी है. अमिताभ वरिष्ठ पत्रकार हैं तथा पिछले तीस वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में हैं. जीएनएन से पहलने वे कोलाकाता के आर प्लस चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. वे एसवन चैनल के साथ भी कार्य कर चुके हैं.
उल्लेखनीय है कि अमिताभ भट्टाचार्य जीएनएन के पहले चैनल हेड थे. इनको ही चैनल की लांचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. परन्तु बीच में युवा पुत्र की असमय मौत के चलते इन्होंने जीएनएन से इस्तीफा दे दिया था. इनके जाने के बाद ही राघवेश अस्थाना की सीईओ के रूप में नियुक्ति हुई थी. इसके बाद शिव कुमार राय को चैनल हेड बनाकर लाया गया था. शिव कुमार राय को भी तीन महीने के अल्पकाल में ही चैनल छोड़कर जाना पड़ा, उसके बाद सीईओ राघवेश अस्थाना भी चैनल से विदा हो गए. जिसके बाद प्रबंधन ने अपने पुराने साथी अमिताभ भट्टाचार्य को फिर से हेड के रूप में एप्वाइंट कर लिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर अमिताभ भट्टाचार्य ने चैनल हेड के रूप में जुड़ने की पुष्टि की.












Deepak
August 2, 2011 at 10:00 am
Amitava sir ko bahut bahut shubh kaamnaaye
sarvjeet bawa
August 2, 2011 at 5:58 pm
Wel Come sir…… Bawa Yamunanagar
shobhan
August 3, 2011 at 3:19 pm
congratulation…sir…