अमर उजाला, हल्द्वानी से खबर है कि अरविंद मलिक ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. पिछले आठ सालों से अमर उजाला से जुड़े अरविंद का तबादला आगरा यूनिट के लिए कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने आगरा ज्वाइन करने की बजाय संस्थान को ही बाय कर दिया. उन्होंने अपनी नई पारी हल्द्वानी में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्हें यहां क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है.
जनसंदेश टाइम्स कानपुर से तीन लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. इसमें आई-नेक्स्ट, इलहाबाद से इस्तीफा देकर आए अभिषेक मिश्रा, पीपुल्स समाचार से इस्तीफा देकर आए आशुतोष कुमार एवं सृष्टि वाजपेयी शामिल हैं. तीनों लोगों ने डेस्क पर ज्वाइन किया है.
सहारा यूपी-उत्तराखंड के डेस्क पर काम करने वाले राजकुमार पांडे की जिम्मेदारी बदल दी गई है. इन्हें अब न्यूज एडिटर बनाकर कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजकुमार सहारा से काफी समय से जुड़े हुए हैं. इसके पहले वे यूपी चैनल के एसाइनमेंट पर काम कर रहे थे.












omji
August 31, 2011 at 7:27 pm
बढ़िया है..कुछ तो बदलेगा..एब देखना है बदलता कितना है..और कहां..